लाइव न्यूज़ :

Oppo F9 की बिक्री आज से भारत में शुरू, जानें क्या है कीमत और स्पेसिफिकेशन

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 15, 2018 11:04 IST

स्पेसिफिकेशन के मामले में ओप्पो एफ9 और ओप्पो एफ9 प्रो एक जैसे ही है। हालांकि दोनों फोन में रैम का फर्क है।

Open in App
ठळक मुद्दे4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट में मिलेगा Oppo F9मीडियाटेक हीलियो पी60 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है Oppo F9Oppo F9 की भारत में कीमत 19,990 रुपये है

नई दिल्ली, 15 सितंबर: हैंडसेट बनाने वाली कंपनी Oppo ने पिछले महीने ही अपना Oppo F9 को लॉन्च किया था। कंपनी ने इसके साथ ही ओप्पो एफ9 प्रो को भी पेश किया था। Oppo F9 को आज से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा यह फोन कंपनी के पार्ट्नर ऑफलाइन स्टोर पर भी मिलेगा। स्पेसिफिकेशन के मामले में ओप्पो एफ9 और Oppo F9 Pro एक जैसे ही है। हालांकि दोनों फोन में रैम का फर्क है। 

Oppo F9 की कीमत 

भारतीय बाजार में ओप्पो एफ9 की कीमत 19,990 रुपये रखी गई है। इस कीमत पर यूजर को 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगी। यह फोन दो कलर वेरिएंट्स, मिस्ट ब्लैक और स्टेलर पर्पल कलर में उपलब्ध होगा।

Oppo F9 के स्पेसिफिकेशन्स 

ओप्पो एफ9 में 6.3 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले है जिसका रेज़ॉलूशन 1080x2280 पिक्सल है। डिस्प्ले वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आती है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 8.1 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है जिस पर कंपनी की स्किन है। 

हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर है। रैम 4 जीबी है। डिवाइस में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ओप्पो एफ9 में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह ड्यूल सिम सपॉर्ट के साथ आता है।

ओप्पो एफ9 में अपर्चर एफ/1.85, एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल प्राइमरी व 2 मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर है। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। फोन का डाइमेंशन 156.7 x 74.0 x 7.99 मिलीमीटर है। डिवाइस को पावर देने के लिए 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

टॅग्स :ओप्पोफ्लिपकार्टस्मार्टफोनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल