लाइव न्यूज़ :

Omegle shuts down: 14 साल बाद बंद हो गया ओमेगल, संस्थापक ने कहा- खर्च बहुत ज्यादा है इसलिए ये फैसला लिया गया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 9, 2023 12:29 IST

लीफ के-ब्रूक्स ने कहा कि ओमेगल का संचालन अब न तो आर्थिक रूप से और न ही मनोवैज्ञानिक रूप से टिकाऊ है। भारी मन से इसे बंद करने की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि सच कहूँ तो, मैं 30 की उम्र में दिल का दौरा नहीं चाहता।

Open in App
ठळक मुद्देओमेगल को 2009 में लॉन्च किया गया थाओमेगल ने 14 साल बाद आधिकारिक तौर पर अपना परिचालन बंद कर दिया संस्थापक लीफ के-ब्रूक्स ने दी जानकारी

Omegle shuts down: मुफ्त ऑनलाइन चैट वेबसाइट ओमेगल ने 14 साल बाद आधिकारिक तौर पर अपना परिचालन बंद कर दिया है। इसकी जानकारी देते हुए संस्थापक लीफ के-ब्रूक्स ने गुरुवार, 9 नवंबर 2023 को कहा कि मैं चाहता हूं कि परिस्थितियां अलग होतीं। लेकिन ओमेगल के संचालन और इसके दुरुपयोग से लड़ने के मौजूदा तनाव और खर्च बहुत ज्यादा है इसलिए ये फैसला लिया गया है। 

 लीफ के-ब्रूक्स ने कहा कि ओमेगल का संचालन अब न तो आर्थिक रूप से और न ही मनोवैज्ञानिक रूप से टिकाऊ है। भारी मन से इसे बंद करने की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि सच कहूँ तो, मैं 30 की उम्र में दिल का दौरा नहीं चाहता।

उन्होंने उन लोगों को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने पिछले 14 वर्षों से मंच को संरक्षण दिया है।  लीफ के-ब्रूक्स ने कहा, "मैं तहे दिल से उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने सकारात्मक उद्देश्यों के लिए ओमेगल का इस्तेमाल किया।"

उन्होंने आगे कहा कि साइट की सफलता में किसी भी तरह से योगदान देने वाले हर किसी के लिए मुझे बहुत खेद है कि मैं आपके लिए लड़ नहीं सका। बता दें कि ओमेगल को 2009 में लॉन्च किया गया था। यह चैट वेबसाइट उपयोगकर्ताओं को ऑनलाइन अपनी पसंद के लोगों के साथ  साथ मेलजोल करने की अनुमति देती थी।

टॅग्स :सोशल मीडियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की