लाइव न्यूज़ :

Moto X4 स्मार्टफोन 6 जीबी वेरिएंट के साथ भारत में हुआ लॉन्च

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 29, 2018 17:58 IST

'मोटो X4' को 1-2 फरवरी को खरीदनेवालों को ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 1,500 रुपये की छूट मिलेगी और पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 3,000 रुपये की छूट दी जाएगी।

Open in App

लेनोवो के स्वामित्व वाली मोटोरोला ने अपना नया 'Moto X4' का 6जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट 24,999 रुपये में लॉन्च किया। मोटो का यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और कंपनी के आधिकारिक मोटो हब पर 31 जनवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

मोटो X4 स्मार्टफोन की कीमत और ऑफर्स

मोटो के इस फोन की कीमत 24,999 रुपये होगी। मोटो X4 का 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 20,999 रुपये में मिलता है, जबकि 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। 'मोटो X4' को 1-2 फरवरी को खरीदनेवालों को आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर 1,500 रुपये की छूट मिलेगी तथा पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 3,000 रुपये की छूट दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: 499 रुपये की कीमत में आने वाले इन फीचर फोन्स में चला सकते हैं Whatsapp और Facebook

मोटो X4 के फीचर्स

मोटो X4 में 5.2 इंच की आईपीएस एलसीडी (1080x1920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन है। स्क्रीन की डेनसिटी 424 पीपीआई है। फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 508 जीपीयू है। स्टोरोज को 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो फोन के ड्यूल कैमरा सेटअप में अपर्चर एफ/2.0, ड्यूल ऑटोफोकस, पीडीएएफ के साथ 12 मेगापिक्सल सेंसर और अपर्चर एफ/2.2 और 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। कैमरे में लैंडमार्क, क्यूआर कोड, पैनोरमा, स्लो-मोशन वीडियो और बेस्ट शॉट जैसे फीचर हैं। सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए अपर्चर एफ/2.0 व सेल्फ़ी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। फ्रंट सेंसर सेल्फी पैनोरमा, फेस फिल्टर, ब्यूटिफिकेशन मोड और प्रोफेशनल मोड से लैस है।

इसे भी पढ़ें: Nokia 10 में मौजूद होंगे 5 कैमरे, साथ में होंगे ये फीचर्स भी

स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि 15 वॉट का टर्बोपावर चार्जर फोन को 15 मिनट में ही 6 घंटे की बैटरी लाइफ जितना चार्ज कर देगा। फोन का डाइमेंशन 148.35 x 73.4 x 7.99 मिलीमीटर और वजन 163 ग्राम है। फोन सिंगल सिम सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी एलटीई, 3जी, 2जी, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर हैं। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, ग्रेविटी, प्रॉक्सिमिटी, एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट, मैग्नेटोमीटर, जायरोस्कोप और सेंसर हब जैसे सेंसर दिए गए हैं।

टॅग्स :मोटोरोलालेनोवोस्मार्टफोनस्मार्टफोन स्पेसिफिकेशंसटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए