लाइव न्यूज़ :

गुम हुए बैग को व्यक्ति ने एयरटैग की मदद से किया ट्रैक, एयरलाइन से सवाल करने लिए बनाई पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 23, 2022 17:36 IST

इलियट और हेलेन को 17 अप्रैल को अपनी शादी के लिए साउथ अफ्रीका से ब्रिटेन जाना था। उनकी फ्लाइट के स्टॉप ओवर अबू धाबी और फ्रैंकफर्ट में थे। मगर कोरोना वायरस महामारी के कारण उन्होंने अपनी फ्लाइट को रीशेड्यूल किया और सीधे ही ब्रिटेन पहुंच गए।

Open in App
ठळक मुद्देअपने हर बैग में इलियट ने एयरटैग रखा था, जिसकी वजह से उन्हें उसकी लोकेशन लगातार पता चल रही थी।ब्रिटेन पहुंचने पर उन्हें यह महसूस हुआ कि उनका बैग नहीं पहुंचा है। 

नई दिल्ली: आजकल के समय में टेक्नोलॉजी ने काफी तरक्की कर ली है। ऐसे में टेक्नोलॉजी व्यक्ति का छोटे से बड़ा हर काम आसानी से हल करने से सक्षम है। इसी क्रम में एक मामला सामने आया है, जिसमें एक बार टेक्नोलॉजी ने एक व्यक्ति को उसका सामान ढूंढने में मदद की। यह डिवाइस और कोई नहीं बल्कि एयरटैग (AirTag) है। दरअसल, इलियट शरोद और उनकी पत्नी हेलेन अपने वेडिंग ट्रिप में गए थे, जहां उनका लगेज खो गया। 

हालांकि, अपने हर बैग में इलियट ने एयरटैग रखा था, जिसकी वजह से उन्हें उसकी लोकेशन लगातार पता चल रही थी। CNN की एक रिपोर्ट के अनुसार, इलियट और हेलेन को 17 अप्रैल को अपनी शादी के लिए साउथ अफ्रीका से ब्रिटेन जाना था। उनकी फ्लाइट के स्टॉप ओवर अबू धाबी और फ्रैंकफर्ट में थे। मगर कोरोना वायरस महामारी के कारण उन्होंने अपनी फ्लाइट को रीशेड्यूल किया और सीधे ही ब्रिटेन पहुंच गए। ब्रिटेन पहुंचने पर उन्हें यह महसूस हुआ कि उनका बैग नहीं पहुंचा है। 

खास बात ये थी कि इलियट ने अपने हर बैग में एयरटैग रखा हुआ था, जिसकी वजह से उन्हें ये पता चला कि उनका सामान फ्रैंकफर्ट तो आया, लेकिन उसे आगे नहीं भेजा गया। बता दें कि इलियट और हेलेन Are Lingus एयरलाइन से यात्रा कर रहे थे। इसके बाद इलियट ने कई बार एयरलाइन से संपर्क किया, लेकिन परेशानी का कोई हल नहीं निकला। ऐसे में उन्होंने फाइंड माय एप से स्क्रीनशॉट लेकर और कुछ वीडियो के साथ एक पॉवरपॉइंट बनाया और एयरलाइन को बताया कि उनका बैग कहां है। 

इलियट ने CNN को बताया कि उनके बैग की जगह 21 अप्रैल से नहीं बदली। एयरलाइन बैग को ढूंढने में असमर्थ थी तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज की। इलियट ने ये भी बताया कि जो बैग गुम हुआ वो उनकी पत्नी हेलेन का है, जिसमें उनकी शादी का जोड़ा है। फिलहाल, उन्हें उनका सामान अब वापस मिल गया है। 

टॅग्स :ब्रिटेनAbu Dhabiसाउथ अफ़्रीका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की