लाइव न्यूज़ :

अमेजन पर शुरू हुई Jio फोन की बिक्री, इतने का मिल रहा कैशबैक ऑफर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 17, 2018 12:25 IST

यूजर्स इस फोन 3 साल के सिक्यॉरिटी डिपॉज़िट के साथ अमेजन इंडिया से 1,500 रुपये में खरीद सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजियो का लोकप्रिय 'इंडिया का स्मार्टफोन' फोन अब अमेजन पर भी बिकेगा3 साल के सिक्यॉरिटी डिपॉजिट के साथ इसे 1,500 रुपये में खरीदा जा सकता हैहाल में फोन में दिया गया था खास फेसबुक ऐप

रिलायंस जियो के फोन 'इंडिया का स्मार्टफोन' को यूजर्स अब ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया से भी खरीद सकेंगे। इससे पहले जियो फोन को सिर्फ रिलायंस डिजिटल स्टोर, जियो वेबसाइट, मायजियो ऐप और रिलायंस जियो के पार्टनरशिप वाले स्टोर पर उपलब्ध कराया गया था। लेकिन अब इस फोन को यूजर्स अमेजन से भी खरीद सकते हैं।

यूजर्स इस फोन 3 साल के सिक्यॉरिटी डिपॉज़िट के साथ अमेजन इंडिया से 1,500 रुपये में खरीद सकते हैं। यूजर्स अगर 3 साल बाद इस फोन को वापस करते हैं तो उन्हें डिपॉजिट के न वापस मिल जाएंगे। यूजर को अपने आधार कार्ड और फोन के असल डिब्बे के साथ अपने करीबी रिलायंस डिजिटल स्टोर या जियो पार्टनर स्टोर जाकर फोन को ऐक्टिवेट कराना होगा।

इसे भी पढ़ें: जियो से भी धमाकेदार ऑफर दे रही है यह कंपनी, मात्र 9 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड कॉल और डाटा फ्री

जियो फोन पर अमेजन दे रहा ऑफर

अमेजन कंपनी रिलायंस जियो फोन पर एक एक्सक्लूसिव ऑफर भी दे रही है। इस ऑफर के तहत अमेजन पे बैलेंस के जरिए जियो फोन खरीदने पर यूजर्स को 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं, अमेजन पे से मोबाइल रीचार्ज कराने पर यूजर को 50 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा।

जियो फोन के फीचर्स

जियो फोन में 17 बटन वाला की-पैड दिया है। वहीं, फोन में ऊपर की ओर स्पीकर और 0.3 मेगापिक्सल कैमरा दिया है। फोन के ऊपर बायीं ओर एक LED दी है, जो टॉर्च का काम करती है। फोन के बैक साइड में 2 मेगापिक्सल का कैमरा और एक स्पीकर मौजूद है। वहीं, बॉटम में एक माइक्रो USB कनेक्टर के साथ 3.5mm का ऑडियो जैक भी दिया है।

जियो फोन में कर सकेंगे फेसबुक ऐप का इस्तेमाल

हाल में ही जियो फोन यूजर को खास फेसबुक ऐप उपलब्ध करवाया गया है, जिसके बाद जियो फोन के यूजर भी आम स्मार्टफोन की तरह इसमें फेसबुक इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: मोटो जेड2 फोर्स स्मार्टफोन ड्यूल रियर कैमरा और 6GB रैम के साथ लॉन्च, जानें कीमत

जियो ने 49 रुपये का टैरिफ प्लान किया जारी

कंपनी के 49 रुपये के इस टैरिफ प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी दी जाएगी। यूजर्स को इस प्लान के तहत 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल और 1 जीबी डाटा मिलेगा। डाटा खत्म होने के बाद भी इंटरनेट सर्विस बंद नहीं होगी और इसकी स्पीड 64kbps की हो जाएगी। इसके साथ ही, यूजर्स फ्री SMS, कॉलिंग, रोमिंग के साथ जियो ऐप्स की सर्विस की सुविधा ले पाएंगे।

टॅग्स :जियो फोनअमेजनमोबाइलफेसबुकटैरिफ प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या आपके फोन पर भी आया है इमरजेंसी मैसेज? घबराएं नहीं, जानें इसके बारे में सबकुछ

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की