लाइव न्यूज़ :

Jio GigaFiber सर्विस  के बारें में आई ये नई खबर, 3 महीनों तक मिलेगा 100 GB डेटा फ्री

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 16, 2018 07:32 IST

रिलायंस जियो का गीगा फाइबर लाने का टार्गेट 1100 कस्बों और 50 मिलियन तक पहुंचाना है। बता दें कि कंपनी ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। खबरों की मानें तो इस सर्विस को कंपनी अगले साल तक शुरू कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देरिलायंस जियो का गीगा फाइबर लाने का टार्गेट 1100 कस्बों और 50 मिलियन तक पहुंचाना हैJio GigaFiber सर्विस को दिवाली के बाद शुरू करने की खबरें आई थीइस योजना में कंपनी 500 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक के प्लान्स देने जा रही है

नई दिल्ली, 16 नवंबर: रिलायंस जियो के टेलीकॉम सेक्टर के आने के बाद से यूजर्स के लिए फायदेमंद ऑफर आने लगे हैं। Jio ने यूजर्स को लुभाने के लिए शुरू से ही फ्री सर्विस का ऑफर दिया है। साथ ही सबसे सस्ती कीमतों पर रीचार्ज प्लान ऑफर किया है। यूजर्स की पहली पसंद बन चुके जियो ने इसे बनाए रखने के लिए हर दिन नए ऑफर लाती रहती है। इसी के तहत जियो फ्री इंटरनेट, जियो फीचर फोन के बाद एक बार फिर फ्री गीगा फाइबर सर्विस देने की तैयारी कर रही है।

बता दें कि कंपनी के Jio GigaFiber सर्विस को दिवाली के बाद शुरू करने की खबरें आई थी। लेकिन कुछ वजहों से ऐसा ना हो पाया। जियो गीगा फाइबर सर्विस को लाने का उद्देश्य देश के हर कोने तक फ्री में इंटरनेट सेवा को पहुंचाने का है।

रिलायंस जियो का गीगा फाइबर लाने का टार्गेट 1100 कस्बों और 50 मिलियन तक पहुंचाना है। बता दें कि कंपनी ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। खबरों की मानें तो इस सर्विस को कंपनी अगले साल तक शुरू कर सकती है।

500 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक के होंगे प्लान्स

जियो के GigaFiber योजना की बात करें तो इस योजना में कंपनी 500 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक के प्लान्स देने जा रही है। हर प्लान का अपना अलग-अलग ऑफर होगा जिसे ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि Jio की ओर से इस बारे में अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कंपनी देगी 100 Mbps की स्पीड से 100 GB डेटा 

जियो गीगाफाइबर प्रिव्यू ऑफर के तहत यूजर को पहले के तीन महीने 100 एमबी प्रति सकेंड की स्पीड से 100 जीबी फ्री डेटा दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिव्यू ऑफर के तहत मिलने वाला डेटा प्रति माह के हिसाब से तीन महीने तक दिया जाएगा। यानी कि कंपनी आपको हर महीने 100 जीबी डेटा देगी। जियो गीगाफाइबर सर्विस के लिए यजूर को 4,500 रुपये चुकाने होंगे, जो कि रिफंडेबल होगा। ये एक प्रीव्यू ऑफर है इसके लिए यजूर को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। तीन महीने बाद यूजर को शुल्क का भुगतान करना होगा।

टॅग्स :जियोरिलायंस जियोइंटरनेट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

विश्वIran Protests: ईरान में मुफ्त इंटरनेट सेवा बंद, पूरी दुनिया से काटे तार

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

भारतइंटरनेट की दुनिया के जोखिमों से भी सचेत रहें

भारत'123456' से 'India@123' तक..., 2025 इंटरनेट के सबसे कॉमन पासवर्ड हुए लीक

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की