लाइव न्यूज़ :

अगर Jio में नहीं मिल रही पहले वाली इंटरनेट स्पीड तो अपनाएं ये ट्रिक, पहले से फास्ट हो जाएगी स्पीड

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 31, 2019 16:58 IST

क्या आपको लगता है कि दूसरो के मुकाबले आपके स्मार्टफोन में जियो की स्पीड बहुत कम है? आप भी यही सोचते है कि अब 4G डेटा की स्पीड वो नहीं मिल रही जो पहले मिलती थी। अगर आपको भी ऐसा लगता है तो यह खबर आपके लिए है।

Open in App
ठळक मुद्देआप APN सेटिंग में बदलाव कर अपने जियो की 4G स्पीड बढ़ा सकते हैंआपके एंड्रॉयड फोन में कुछ कैश फाइल्स सेव हो जाते हैं जिससे आपके नेट की स्पीड कम हो जाती है

Jio 4G: टेलीकॉम मार्केट में रिलायंस जियो यूजर्स की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। Jio के सस्ते प्लान और नेट स्पीड के चलते यह कंपनी यूजर्स की पहली पसंद है। लेकिन कई बार Jio नेट की स्पीड बिल्कुल भी काम नहीं करती है।

क्या आपको लगता है कि दूसरो के मुकाबले आपके स्मार्टफोन में जियो की स्पीड बहुत कम है? आप भी यही सोचते है कि अब 4G डेटा की स्पीड वो नहीं मिल रही जो पहले मिलती थी। अगर आपको भी ऐसा लगता है तो यह खबर आपके लिए है।

यह भी पढ़ें: बिना नंबर बताएं कहीं भी करें फ्री में कॉल, Truecaller भी नहीं दे पाता डिटेल

हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बता रहे हैं, जिससे 4G स्पीड फिर से फास्ट मिलने लगेगी।

फोन की सेटिंग में करें ये बदलाव

ये सेटिंग बहुत ही आसान है और इन्हें कोई भी आराम से कर सकता है। इसके लिए आपको कुछ इंस्ट्रक्शन फॉलो करने होंगे।

सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग में जाएं। आप APN सेटिंग में बदलाव कर अपने जियो की 4G स्पीड बढ़ा सकते हैं। यहां आपको मोबाइल नेटवर्क का ऑप्शन मिलेगा।

अब आपको इसमें Preferred Network Type को LTE में सेट करना होगा। अब मोबाइल की सेटिंग में फिर से जाएं। यहां Access Point Names ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

यह भी पढ़ें: WhatsApp और Facebook पर किसी का भी लोकेशन कर सकते हैं ट्रैक, जानें क्या है वो ट्रिक

इसमें आपको कई ऑप्शन नजर आएंगे। इनमें से आपको APN प्रोटोकॉल वाला ऑप्शन चुनना होगा। अब इसमें 1pv4/1pv6 को सेलेक्ट कर दें।

Edit Access Point पर ही आपको Bearer ऑप्शन नजर आएगा। इसमें LTE को सेलेक्ट करना होगा।

इन सबके अलावा, आपके एंड्रॉयड फोन के सिस्टम में कुछ रैंडमली फाइल सेव हो जाते हैं। इन फाइल्स को कैश फाइल्स कहते हैं। इसकी वजह से भी आपके फोन का इंटरनेट स्लो चलने लगता है। ऐसे में अपने फोन से इन फाइल को डिलीट कर इंटरनेट की स्पीड फास्ट कर सकते हैं।

टॅग्स :जियो4जी नेटवर्कइंटरनेटमोबाइलस्मार्टफोनटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की