लाइव न्यूज़ :

ITR E-Filing: आईटीआर अकाउंट का भूल गए हैं पासवर्ड तो इन 3 तरीकों से करें रिकवर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 23, 2019 15:03 IST

हमें रोज आईटीआर फाइल नहीं करना होता जिसके कारण इसका पासवर्ड हम भूल जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने ई-फाइलिंग अकाउंट का पासवर्ड भूल गए हैं तो 4 तरीकों से आप पासवर्ड को रिकवर या रीसेट कर सकते हैं।

Open in App

टेक्नोलॉजी के दौर में आजकल हर चीज घर बैठे आसानी से हो जाती है। वहीं, किसी भी वेबसाइट का इस्तेमाल करने के लिए आपको अकाउंट बनाने की जरूरत होती है। लेकिन उन सभी अकाउंट का पासवर्ड याद रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। किसी अकाउंट को रोज लॉगइन करने से उसका पासवर्ड हमें याद हो जाता है लेकिन जिस अकाउंट को हम साल में एक या दो बार ही लॉगइन करते हैं उसका पासवर्ड हम भूल जाते हैं।

ऐसा ही कुछ हाल ITR फाइल करने वाले लोगों का हो रहा होगा। हमें रोज आईटीआर फाइल नहीं करना होता जिसके कारण इसका पासवर्ड हम भूल जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने ई-फाइलिंग अकाउंट का पासवर्ड भूल गए हैं तो 4 तरीकों से आप पासवर्ड को रिकवर या रीसेट कर सकते हैं।

ITR File

तो आइए जानते हैं क्या है वो पूरा तरीका....

सबसे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाएं। https://www1.incometaxindiaefiling.gov.in/home

यहां Submit Returns / Online Returns / Forms ऑप्शन दिखाई देगा। इस  पर क्लिक करते ही आपके पास एक पेज ओपन होगा जिसमें नीचे की ओर आपको 'Forgot password' का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां आपको अपना यूजर आईडी यानी PAN कार्ड का नंबर और Captcha (कैप्चा) कोड को एंटर करना होगा।

अब Continue बटन पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक ड्रॉप मेन्यू खुलेगा, जिसमें चार ऑप्शन नजर आएंगे। इनमें से आप जो ऑप्शन चुनेंगे, उसके ज़रिए पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस... 

A- पहला तरीका

1- अकाउंट बनाते समय वेबसाइट टैक्स भरने वाले यूजर से दो सीक्रेट सवाल पूछती है, जो पासवर्ड भूल जाने पर काम आते हैं। पासवर्ड रीसेट करने के लिए आप इस ऑप्शन को चुन सकते हैं। सेलेक्ट करते ही आपको Continue पर जाना होगा।

2- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको अपनी जन्म तारीख और सवाल चुनना होगा। उस सीक्रेट सवाल का जवाब देकर सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें। अगर आपका जवाब सही होगा तो आपसे नया पासवर्ड डालने के लिए कहा जाएगा।

ITR File

3-  अब नया पासवर्ड एंटर करें और सबमिट पर क्लिक कर दें। स्क्रीन पर आपको पासवर्ड रीसेट हो जाने का मेसेज आ जाएगा।

B- दूसरा तरीका

डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकिट के ज़रिए

1- इस ऑप्शन में आप अपने डिजिटल सिग्नेचर के जरिए पासवर्ड को रीसेट कर सकते हैं। पासवर्ड रीसेट करने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले ही अपना DSC तैयार रखें। अब ड्रॉप मेन्यू से 'Upload DSC(अपलोड DSC)' का ऑप्शन सेलेक्ट करें।

2- अब दोबारा ड्रॉप मेन्यू से आपको a)New DSC  और b) Registered DSC में से एक को सेलेक्ट करना होगा। अगर आप पहली बार डिजिटल सिग्नेचर ऑप्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो NEW DSC ऑप्शन को चुनें। वहीं, अगर आप पहले से ही रजिस्टर्ड हैं तो (b) ऑप्शन को चुनें।

3- इसके बाद डीएससी की फाइल को अपलोड करें और Validate पर क्लिक करें। आपको नया पासवर्ड एंटर कर कंफर्म करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर पासवर्ड रीसेट हो जाने का मेसेज आ जाएगा।

C- तीसरा तरीका

आधार OTP से भी रिकवर कर सकते हैं पासवर्ड 

1- आधार ओटीपी के जरिए आप दो तरीकों से पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं। इसके लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए और आपके आधार और पैन पहले से ही लिंक होने चाहिए।

2- इस तरीके के इस्तेमाल के लिए ड्रॉप मेन्यू में जाकर 'Using Aadhaar OTP' सेलेक्ट करना होगा। अपना आधार नंबर डालें और Generate OTP ऑप्शन पर क्लिक करें।

3- क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल पर SMS आएगा। मैसेज बॉक्स OTP फिल करें और Validate पर क्लिक करें। वैलिडेशन होते ही आपसे नया पासवर्ड मांगा जाएगा, जिसे Confirm करना होगा। नया पासवर्ड सबमिट करने के बाद आप ई-फाइलिंग वेबसाइट पर अपना आईटीआर अकाउंट लॉगिन कर सकते हैं।

टॅग्स :इनकम टैक्स रिटर्नटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां

कारोबारटैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर; टैक्स फाइलिंग शुरू, आयकर विभाग ने जारी किए ITR-1 और ITR-4 फॉर्म

कारोबारIncome Tax 2026: क्या आप भी टैक्स स्लैब बदलने की सोच रहे हैं? फैसला लेने से पहले अपनी सैलरी का यह गणित समझें

कारोबारITR Filing 2026: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये कॉमन गलती? फॉर्म जमा करने से पहले जरूर पढ़ें

कारोबारITR Filing 2026: बिना टैक्स लायबिलिटी के ITR फाइल करने के ये है लाभ, जानें कैसे?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की