लाइव न्यूज़ :

iPhone को अपडेट करने की आज है लास्ट डेट, चूक गए तो फोन की ये सर्विस हो जाएगी बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2019 17:03 IST

एपल ने जो अपडेट जारी किया है उसके आईओएस 10.3.4 कहा गया है। इस अपडेट के जरिये उस जीपीएस बग को फिक्स किया गया है जो आईफोन 5 के टाइम और डेट की सेटिंग में गड़बड़ी कर रहा था। 

Open in App
ठळक मुद्देयदि आप अपडेट नहीं करते तो फोन पर डेट, टाइम, एप स्टोर, वेब ब्राउजिंग और इंटरनेट के जरिये चलने वाले कोई भी फीचर काम नहीं करेंगे। जो यूजर्स फोन अपडेट नहीं करेंगे उन्हें इस गड़बड़ी को उन्हें खुद से ठीक करने के लिए मैक या पीसी पर डेटा का बैकअप लेकर उसे रीस्टोर करना होगा।

आईफोन को अपडेट करने का आज अखिरी दिन है। इससे जुड़ी खबर हम आप तक पहले भी पहुंचा चुके हैं। किन्हीं वजहों से यदि आप तक खबर नहीं पहुंची तो एक बार फिर हम आपको सूचित कर रहे हैं। यदि आप आईफोन 5 इस्तेमाल करते हैं तो बिना देरी किये आज ही अपना फोन अपडेट कर लें। ऐसा न करने पर आप अपने iPhone 5 में इंटरनेट और वाईफाई का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

अपडेट न करने पर आपके फोन में इंटरनेट की सुविधा पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी। इसके साथ ही फोन में आईक्लाउड और एप स्टोर जैसे फीचर्स भी काम नही करेंगे। हाल ही में एपल ने आईफोन यूजर्स के लिये अलर्ट जारी किया था और यूजर्स को फोन अपडेट करने की सलाह दिया था। इसके लिये 3 नवंबर लास्ट डेट भी दी गयी थी।

यदि आप अपडेट नहीं करते तो फोन पर डेट, टाइम, एप स्टोर, वेब ब्राउजिंग और इंटरनेट के जरिये चलने वाले कोई भी फीचर काम नहीं करेंगे। यदि आप ये खबर पढ़ रहे हैं और आप आईफोन इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं या फिर आईफोन 5 यूजर भी हैं तो अपने जानकारी में अन्य आईफोन 5 यूजर तक ये खबर पहुंचा दें। अन्यथा अपडेट न करने की स्थिति में बाद में मुसीबत बढ़ जाएगी।

दरअसल एपल ने जो अपडेट जारी किया है उसके आईओएस 10.3.4 कहा गया है। इस अपडेट के जरिये उस जीपीएस बग को फिक्स किया गया है जो आईफोन 5 के टाइम और डेट की सेटिंग में गड़बड़ी कर रहा था। 

जो यूजर्स फोन अपडेट नहीं करेंगे उन्हें इस गड़बड़ी को उन्हें खुद से ठीक करने के लिए मैक या पीसी पर डेटा का बैकअप लेकर उसे रीस्टोर करना होगा। ऐसे में जरूरी नहीं कि सभी यूजर्स को टेक्निकल नॉलेज की इतनी गहरी समझ हो।

टॅग्स :एप्पलआइफोन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारफॉक्सकॉन ने भारत में महिलाओं द्वारा चलाई जा रही नई आईफोन फैक्ट्री में 30,000 नए कर्मचारियों को दी जॉब्स, जानें औसत मासिक सैलरी

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की