लाइव न्यूज़ :

Huawei Y9 2019 स्मार्टफोन लॉन्च, 6GB रैम और चार कैमरों से है लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 2, 2018 13:10 IST

हुवावे वाई9 (2019) फोन को तीन कलर वेरिएंट मिडनाइट ब्लैक, ब्लू और ऑरोरा पर्पल कलर में पेश किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देहुआवे वाई9 (2019) में 6.5 इंच का फुलव्यू डिस्प्ले हैHuawei Y9 (2019) में फिंगरप्रिंट 4.0 आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी हैहुवावे वाई9 (2019) में फ्रंट और बैकपैनल पर दो-दो कैमरे दिए गए हैं

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर:स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी हुआवे ने अपना नया डिवाइस Huawei Y9 (2019) तो लॉन्च कर दिया है। बता दें कि हुआवे वाई9 (2018) कंपनी के पुराने स्मार्टफोन हुवावे वाई9 अपग्रेड वेरिएंट है। Huawei Y9 (2019) स्मार्टफोन की खासियत की बात करें तो इसमें आपको 6.5 इंच डिस्प्ले, किरिन 710 प्रोसेसर और फिंगरप्रिंट 4.0 आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी मिलेगी। हुवावे वाई9 (2019) में फ्रंट और बैकपैनल पर दो-दो कैमरे दिए गए हैं।

कीमत की बात करें तो कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन की कीमत से पर्दा नहीं उठाया है। हालांकि कंपनी ने Huawei Y9 (2019) के उपलब्धता की जानकारी देते हुए कहा है कि फोन को मिड-अक्टूबर तक बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन को तीन कलर वेरिएंट मिडनाइट ब्लैक, ब्लू और ऑरोरा पर्पल कलर में पेश किया जाएगा।

Huawei Y9 (2019) स्पेसिफिकेशन

अब बात हुआवे वाई9 (2019) में मौजूद फीचर्स की। हुआवे वाई9 (2019) में 6.5 इंच का फुलव्यू डिस्प्ले है। यह 3डी कर्व्ड डिजाइन से लैस है। हैंडसेट में किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो एआई पावर 7.0 के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर पैनल पर प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। सेल्फी के दीवानों के लिए फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल के एक सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। दोनों ही कैमरा सेटअप के एआई फीचर के साथ आने का दावा किया गया है।

Huawei Y9 (2019) में फिंगरप्रिंट 4.0 आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी है जिसके बारे में स्मार्टफोन को 0.3 सेकेंड में अनलॉक करने का दावा किया गया है। अपग्रेड हुए फिंगरप्रिंट टेक्नोलॉजी में फिंगरप्रिंट नेविगेशन भी है। जिसकी मदद से यूजर सभी नोटिफिकेशन को एक की से मैनेज कर पाएंगे।

इवान ब्लास की मानें तो यह स्मार्टफोन ईएमयूआई 8.2 पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले होगा, वो भी 1080x2340 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर किरिन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए जाएंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी होगी। हैंडसेट में पावर देने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

टॅग्स :हुआवेस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए