लाइव न्यूज़ :

स्मार्टफोन की टच स्क्रीन हो गई है खराब तो इस तरह करें ठीक

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 22, 2018 09:56 IST

हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान टिप्स जिनके जरिए आप अपने फोन का खराब टच ठीक कर सकते है...

Open in App

नई दिल्ली: कई बार अच्छे खास स्मार्टफोन का टच काम करना अचानक से बंद कर देता है। स्मार्टफोन का टच खराब होने से इसकी स्क्रीन भी हैंग हो जाती है। ऐसे में फोन का टच काम न करना कई परेशानियां खड़ी कर देती है। फोन में टच काम न करने से कॉल रिसीव नहीं कर पाना, ऐप को क्लिक नहीं कर पाना या किसी भी कैमरा से लेकर कॉन्टैक्ट तक के ऐप को क्लिक नहीं कर सकते। ऐसे में हमारे पास स्मार्टफोन को सर्विस सेंटर ले जाने के अलावा कोई और उपाय नहीं होता है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान टिप्स जिनके जरिए आप अपने फोन का खराब टच ठीक कर सकते है... 

स्मार्टफोन की स्क्रीन करें चेक

स्मार्टफोन का टच काम न करने पर सबसे पहले स्क्रीन को सही तरह से चेक कर लें। कई बार फोन पर लगे स्टीकर या स्क्रीन के कवर से भी स्मार्टफोन हैंग करने लगता है। ऐसे में सबसे पहले उसे हटा दें। इसके आपके फोन की टच स्क्रीन ठीक हो जाती है।

ऐप्स करें डिलीट

कई बार फोन में मौजूद कुछ ऐप्स की वजह से भी फोन के टच में परेशानी आ जाती है। कुछ ऐप्स स्मार्टफोन में आपकी जानकारी के बिना ऑटो डाउनलोड भी हो जाते हैं। ऐसे में उन ऐप्स को फोन से डिलीट कर दें।

फोन को करें री-स्टार्ट

अगर आपके स्मार्टफोन का टच काम नहीं कर रहा है तो फोन को एक बार री-स्टार्ट कर लें। कई बार ऐसा होता है कि री-स्टार्ट करने से फोन सही तरह से काम करने लग जाता है।

स्मार्टफोन करें रीबूट

स्मार्टफोन की स्क्रीन टूटने या स्क्रीन में स्क्रैच आने पर भी फोन का टच सही से काम नहीं करता है। ऐसे में अपने फोन को रिकवरी मोड में रीबूट करें। फोन को रीबूट करने के लिए 'power off' बटन और वॉल्यूम बढ़ाने वाले बटन को एक साथ दबाएं। ऐसा करने के बाद फोन की स्क्रीन पर जब एंड्रॉयड का ऑप्शन दिखें तो पावर बटन को छोड़ दें। इसके बाद वॉल्यूम बटन के जरिए ही wipe data या फिर factory reset का ऑप्शन सिलेक्ट करें। बाद में पावर बटन प्रेस करें।

टॅग्स :स्मार्टफोनमोबाइलमोबाइल ऐपटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की