लाइव न्यूज़ :

आपके सस्ते एंड्रॉयड स्मार्टफोन में भी पा सकते हैं iPhone का यह फीचर, बस करना होगा ये काम

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 29, 2018 18:32 IST

अब आप किसी भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन में फेस अनलॉक फीचर को यूज कर सकते हैं।

Open in App

हाल के समय में आने वाले स्मार्टफोन में कई खास फीचर मौजूद होते हैं। कुछ साल पहले तक फोन्स में फिंगरप्रिट सेंसर की डिमांड ज्यादा थी लेकिन अब इस फीचर की जगह 'फेस अनलॉक' फीचर ने ले ली है। अगर आप भी अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में फेस अनलॉक फीचर चाहते हैं तो फोन के सेटिंग्स में कुछ बदलाव करके आप इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी कि अब आप किसी भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन में फेस अनलॉक फीचर को यूज कर सकते हैं।

ये हैं पहला फोन जिसमें सबसे पहले दिया गया था फेस अनलॉक फीचर

आपको बता दें कि इस एडवांस फीचर को सबसे पहले ऐप्पल ने अपने आईफोन X में शामिल किया था। इसके बाद एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए यह फीचर सबसे खास बन गया है। इसी के तहत कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने यूजर्स को सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए भी इस फीचर को देने की सुविधा दे रहे हैं। अगर आपके फोन में फेस अनलॉक फीचर नहीं है और आप इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं तो हमारी ये खबर आपके काम की है।

इसे भी पढ़ें: Facebook से आपका पर्सनल डाटा इस तरह चुराते हैं लाइक किए हुए ऐप्स, बचना है तो करें ये उपाय

आइये जानते हैं कि अगर आपके फोन में फेस अनलॉक फीचर नहीं है तो आप कैसे इसे एक ऐप डाउनलोड करते ही ला सकते हैं।

आपको बता दें कि आप अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन जो कि Android 7.0 नॉगट या उसके ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है उस पर आसानी से फेस अनलॉक फीचर को पा सकते हैं। इसके लिए आपको एक ऐप डाउनलोड करना होगा।

1. Google Play Store से सबसे पहले AutoInput App को डाउनलोड करना होगा।

2. AutoInput app को डाउनलोड करने के बाद इसे फोन में इंस्टॉल करें। इंस्टॉल करने के बाद इसे ओपन करने पर आपको दो ऑप्शन मिलेंगे। ये ऑप्शन ‘Purchase Full Version और ‘Use for Free’ हैं।

3. अब आपको ‘Use for Free’ ऑप्शन को सेलेक्ट करना है जहां आपको 1 मिनट का ऐड दिखाया जाएगा। ये ऐड आपको हर दिन देखना होगा।

4. वहीं, अगर आप Purchase Full Version ऑप्शन को सेलेक्ट करते हैं तो आपको एक और ऐप AutoApps and purchase डाउनलोड करना होगा। इस ऐप के लिए आपको 110 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

5. अब आपको वापस AutoInput app पर जाना होगा। यहां आपको ‘Auto Dismiss Keyguard’ ऑप्शन को ऑन करना है।

इसे भी पढ़ें: Oppo F7 vs Vivo V9: सेल्फी स्मार्टफोन में कौन देगा किसको टक्कर? जानें यहां

6. इसके बाद फोन की सेटिंग खोलें और ‘Security’ में जाएं और ‘Smart Lock’ पर क्लिक करें। अब आपको ‘Trusted Face’ फीचर दिखेगा। इसे आपको सेट करना होगा। 

7. इसके बाद जब भी आप अपने स्मार्टफोन को खोलेंगे आपको Face and Unlock फीचर दिखाई देगा।

टॅग्स :एंड्रॉयडआइफोनसैमसंगटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

कारोबारफॉक्सकॉन ने भारत में महिलाओं द्वारा चलाई जा रही नई आईफोन फैक्ट्री में 30,000 नए कर्मचारियों को दी जॉब्स, जानें औसत मासिक सैलरी

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

ज़रा हटकेVIRAL: आईफोन 17 खरीदने के लिए जमकर हुई मारपीट, चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

ज़रा हटकेदे लात और थप्पड़ की बारिश, iPhone 17 की बिक्री शुरू होते ही मुंबई Apple स्टोर पर मारपीट, देखिए वीडियो

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की