लाइव न्यूज़ :

Google Duo में आया नया फीचर अपडेट, दोस्तों के साथ वीडियो कॉल होगी और मजेदार

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 13, 2018 16:41 IST

वीडियो और वॉयस कॉलिंग ऐप गूगल डुओ में यूजर्स के लिए नया फीचर आया है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो कॉल न उठाने वाले दोस्तों को भेज सकेंगे वीडियो मैसेज30 सेकेंड का वीडियो या वॉयस मैसेज भेज सकता हैनया वीडियो मैसेज 24 घंटों के बाद ऑटोमेटिक डिलिट हो जाएगा।

नई दिल्ली, 13 मार्च। गूगल ने अपने वी़डियो कॉलिंग ऐप Google Duo में एक नए फीचर को शामिल किया है। इस नए फीचर की मदद से यूजर अपने दोस्तों को वीडियो मैसेज भेज सकेंगे। यानी कि अगर आपका दोस्त आपके वीडियो कॉल का उत्तर नहीं देता है तो आप उसे वीडियो मैसेज भेज सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Itel मोबाइल भारत में लॉन्च करेगी ड्यूल कैमरे वाला S42 बजट स्मार्टफोन

कंपनी ने एक बयान में कहा, "आज से डुओ यूजर्स अपने उन दोस्तों और रिश्तेदारों को वीडियो मैसेज भेज सकेंगे जो उनकी कॉल नहीं उठा पाए। इस फीचर के तहत यूजर उस व्यक्ति को 30 सेकेंड का वीडियो या वॉयस मैसेज भेज सकता है जिसने उनकी कॉल काट दी है या उठाई नहीं है।"

किसी यूजर से मिले मैसेज को पाने के बाद उसे प्ले करने के लिए वीडियो आइकॉन पर क्लिक करना होगा। वीडियो देखने के बाद मैसेज भेजने वाले यूजर को कॉल करने का विकल्प भी वहीं मिल जाएगा। वीडियो देखने के बाद यूजर 'Call now' बटन पर टैप कर वीडियो भेजने वाले यूजर को कॉल कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: Flipkart Mobile BONANZA: फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर मिल रहा 23000 रुपये तक का डिस्काउंट

आपको बता दें कि नया वीडियो मैसेज 24 घंटों के बाद ऑटोमेटिक डिलिट हो जाएगा। हालांकि, यूजर चाहें तो उस वीडियो मैसेज को सेव भी कर सकता है। वीडियो मैसेज सेव करने के लिए गूगल डुओ में वीडियो सेव करने का विकल्प भी दिया है। सभी कॉल और मेसेज की तरह गूगल डुओ पर विडियो मैसेज भी पूरी तरह एंड-टू-एंड इनक्रिप्टिड हैं। नए फीचर को एंड्रॉयड व आईओएस डिवाइस के लिए जारी किया जा रही है और जल्द ही यह दुनियाभर के यूजर के लिए उपलब्ध होगा।

टॅग्स :गूगलएंड्रॉयड ऐप्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए