लाइव न्यूज़ :

Google ने जारी किए 2019 के बेस्ट Android ऐप्स की लिस्ट, जानें कौन है पहले नंबर पर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 5, 2019 07:12 IST

गूगल ने 2019 के बेस्ट ऐप्स की लिस्ट जारी कर दी है। ये ऐप्स गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से इंस्टॉल किए गए हैं। इसमें कई कैटेगरी के ऐप्स को शामिल किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देओवरऑल बेस्ट ऐप की बात करें तो यहां यूजर्स च्वॉइस में लोगों ने Spotify को नंबर 1 ऐप बनाया हैबेस्ट फिल्म की कैटेगरी में इस बार गूगल प्ले स्टोर पर Avengers: Endgame को टॉप पर रखा गया है

नए साल आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं और साल 2019 बस गुजरने ही वाला है। ऐसे में गूगल ने 2019 के बेस्ट ऐप्स की लिस्ट जारी कर दी है। ये ऐप्स गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से इंस्टॉल किए गए हैं।

इसमें कई कैटेगरी के ऐप्स को शामिल किया गया है। कंपनी ने यूजर्स च्वॉइस कैटेगरी में भी बेस्ट ऐप्स, गेम्स, मूवीज और बुक्स चुनने के लिए कहा था। 

गेमिंग में की बात करें तो इस साल का बेस्ट ऐप Call Of Duty: Mobile है। इसके अलावा कंपनी ने Ablo ऐप को बेस्ट कहा है। इस ऐप के जरिए आप दुनिया भर के दोस्तों से अपनी भाषा में बातचीत कर सकते हैं।

इस लिस्ट में गूगल प्ले स्टोर बेस्ट ऑफर 2019 में यूजर्स च्वॉइस भी एक कैटेगरी है। इस कैटेगरी में भी लोगों ने Call of DUty: Mobile को इस साल का बेस्ट गेम बताया है। वहीं, ओवरऑल बेस्ट ऐप की बात करें तो यहां यूजर्स च्वॉइस में लोगों ने Spotify को नंबर 1 ऐप बनाया है।

गूगल प्ले स्टोर से आप फिल्में भी डाउनलोड करके देख सकते हैं। बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में इस बार गूगल प्ले स्टोर पर Avengers: Endgame को टॉप पर रखा गया है। यूजर्स च्वॉइस में भी ये बेस्ट फिल्म है।

वहीं, बेस्ट पर्सनल ग्रोथ ऐप्स ऑफ 2019 कैटेगरी में Meesho ऐप बेस्ट रहा है। इस ऐप में ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके बताए जाते हैं और दावा किया जाता है इसे यूज करके घर बैठे 25,000 रुपये तक हर महीने कमा सकते हैं।

बेस्ट हिडेन जेम्स ऑफ 2019 की कैटेगरी में Apply Weather बेस्ट ऐप रहा। इस कैटेगरी के तहत उन ऐप्स को अवॉर्ड मिलता है जो धीरे-धीरे अपना फैनबेस बढ़ाते हैं।

टॅग्स :गूगलगूगल प्ले स्टोरमोबाइल ऐप
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की