लाइव न्यूज़ :

गूगल में हो सकती है अब बड़ी छंटनी, 10 हजार कर्मचारियों को गंवानी पड़ सकती है नौकरी

By विनीत कुमार | Updated: December 21, 2022 09:35 IST

गूगल अगले साल के शुरुआती महीनों में बड़ी छंटनी की घोषणा कर सकती है। दुनिया भर से कम से कम 10 हजार कर्मचारियों को निकाले जाने की आशंका है। फिलहाल इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है।

Open in App

नई दिल्ली: टेक कंपनियों के लिए यह साल बेहद मुश्किलों वाला रहा है। ट्विटर से लेकर मेटा और अमेजन तक जैसी बड़ी कंपनियों को छंटनी करनी पड़ी है। ऐसे में दुनिया भर में हजारों लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी है। ताजा रिपोर्ट बताते हैं कि आने वाला साल 2023 भी बुरा रहने वाला है और कई लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ सकती है।

सामने आई जानकारी के अनुसार अगले साल में गूगल भी उन बड़ी कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो सकती है, जो हजारों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाएगी। गूगल ने हालांकि छंटनी की इन रिपोर्ट्स की कोई पुष्टि नहीं की है। हालांकि, रिपोर्ट्स बताते हैं कि टेक कंपनी आने वाले महीनों में 10 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में आयोजित एक बैठक में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने छंटनी के संकेत दिए, हालांकि उन्होंने इस संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की। इस बीच खबरें हैं कि टेक कंपनी अपने विभिन्न विभागों में कर्मचारियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर रही है। ऐसे में कमतर प्रदर्शन वाले लोगों को नौकरी छोड़ने के लिए कहा जाएगा। 

गूगल अगले सल कब कर सकता है छंटनी

रिपोर्ट्स के अनुसार छंटनी की आशंका को लेकर गूगल कर्मचारी पहले से ही चिंतित हैं। कुछ दिन पहले आई एक रिपोर्टों में कहा गया था कि गूगल कंपनी एक नई रैंकिंग और प्रदर्शन सुधार तकनीक का उपयोग करके अपने कर्मचारियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर रही है। बताया जा रहा है कि इसकी मदद से प्रबंधकों को हजारों ऐसे खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों की पहचान करने में आसानी होगी।

इसी रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि गूगल 2023 के पहले कुछ महीनों तक प्रदर्शन मूल्यांकन के काम को पूरा कर लेगा और फिर छंटनी की घोषणा करेगा। कंपनी को खराब प्रदर्शन के लिए लगभग 10000 कर्मचारियों को निकालने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि छंटनी भारत सहित विश्व स्तर पर होगी।

सुंदर पिचाई ने दिए छंटनी के संकेत!

पिचाई ने हाल में कई बार छंटनी के संकेत दिए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार कर्मचारियों के साथ हाल ही में एक बैठक के दौरान, पिचाई ने कहा कि 'भविष्य के बारे में अभी कुछ भी कहना कठिन है।' यह बात उन्होंने उस समय कही जब किसी ने उनसे छंटनी को लेकर सवाल किया।

पिचाई ने एक तरह से छंटनी को लेकर कुछ भी साफ नहीं किया और न ही इससे इनकार किया, ऐसे में कर्मचारी नौकरी की स्थिरता को लेकर अब चिंतित हैं।

बता दें कि कंपनी ने अभी तक नौकरियों में कटौती नहीं की है, लेकिन पिछले कुछ महीनों में भर्तियों को जरूर धीमा कर दिया है। पिछली बैठकों में से एक में, गूगल के सीईओ ने कर्मचारियों को इस साल के अंत तक और अधिक कुशल होने की चेतावनी दी थी। उन्होंने महत्वपूर्ण पदों को छोड़कर अनावश्यक भर्ती पर भी रोक लगा दी थी।

टॅग्स :गूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए