लाइव न्यूज़ :

1 नवंबर से शुरू होगी Flipkart Big Diwali Sale, प्रोडक्ट्स पर मिलेगी 80 प्रतिशत तक की छूट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 30, 2018 12:06 IST

फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में कई स्मार्टफोन सस्ते कीमतों के साथ बेचे जाएंगे। साथ ही इनमें कई खास ऑफर्स भी मिलेंगे। Flipkart की वेबसाइट पर Realme 2 Pro, Redmi Note 5 Pro, Honor 9N और कई दूसरे हैंडसेट को लिस्ट किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकई मोबाइल व टैबलेट बायबैंक गारंटी और कंप्लीट प्रोटेक्शन के साथफिल्पकार्ट की नई सेल Flipkart Diwali Sale नाम से शुरू होगी1 नवंबर से 5 नवंबर तक चलेगी फ्लिपकार्ट दिवाली सेल

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर: त्यौहार के मौसम में Flipkart एक के बाद एक धमाकेदार सेल लेकर आ रहा है। फेस्टिव धमाका डेज सेल के बाद फ्लिपकार्ट एक बार फिर नए सेल की तैयारी कर चुका है। फिल्पकार्ट की नई सेल Flipkart Diwali Sale नाम से शुरू होगी। यह सेल 1 नवंबर से 5 नवंबर तक चलेगी। सेल के दौरान यूजर्स को स्मार्टफोन्स से लेकर होम अप्लायंस और दूसरे प्रोडक्ट्स पर 80 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में कई स्मार्टफोन सस्ते कीमतों के साथ बेचे जाएंगे। साथ ही इनमें कई खास ऑफर्स भी मिलेंगे। Flipkart की वेबसाइट पर Realme 2 Pro, Redmi Note 5 Pro, Honor 9N और कई दूसरे हैंडसेट को लिस्ट किया गया है। इसके अलावा Lenovo A5 और Lenovo K9 की बिक्री इसी दिन शुरू होगी। सेल के लिए फ्लिपकार्ट ने SBI बैंक के साथ साझेदारी की है।

आइए जानते हैं Flipkart Diwali Sale सेल की खास बातें और टॉप ऑफर्स:

* Flipakrt सेल ऑफर के दौरान कंपनी कई स्मार्टफोन्स और टैबलेट पर बायबैंक गारंटी देगा। फ्लिपकार्ट ने बताया कि सेल में नए Realme 2 Pro को 13,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बेचा जाएगा।

* वहीं Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन को 12,999 रुपये की कीमत के साथ बेचा जाएगा।

* इसके अलावा Honor 9N के 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है जिसकी असल कीमत 13,999 रुपये है। 

* वहीं नोकिया के लेटेस्ट स्मार्टफोन Nokia 5.1 Plus को 10,499 रुपये में बेचा जाएगा। इसे 10,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

* बता दें कि Flipkart सेल में Lenovo A5 और Lenovo K9 को पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। लेनोवो ने हाल ही में भारतीय बाजार में Lenovo K9 और Lenovo A5 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इनकी कीमत क्रमश: 8,999 रुपये और 5,999 रुपये है।

* इसके अलावा Flipkart पर टेलीविजन और दूसरे घरेलू प्रोडक्ट्स पर 80 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। यूजर्स चाहें तो अपने पुराने प्रोडक्ट को एक्सचेंज कर सकते हैं। इसके अलावा बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प होगा। Flipkart ने आवरी डील्स का भी ऐलान किया है। इसके अलावा 1 नवंबर की रात 12 बजे से सुबह 2 बजे तक कई एक्सक्लूसिव डिस्काउंट उपलब्ध होंगे।

टॅग्स :फ्लिपकार्टसेलस्मार्टफोनऑफरदिवालीनोकिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल