लाइव न्यूज़ :

Flipkart Big Billion Days:इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगा 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 4, 2018 12:36 IST

अगर आप 10,000 रुपये से कम बजट का फोन खरीदना चाहते हैं तो सेल के दौरान इसे खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं इन ऑफर्स के बारे में।

Open in App

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर: ई-कॉमर्स साइट Flipkart की महासेल यानी 'The Big Billion Days' की शुरूआत एक हफ्ते में होने वाली है। फ्लिपकार्ट अपने इस सेल का आयोजन 10 अक्टूबर से 14 अक्तूबर तक करेगी। इस सेल में कंपनी यूजर्स को लुभाने के लिए स्मार्टफोन पर आकर्षक ऑफर्स देगी जिसमें कई लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भी शामिल होंगे।

कंपनी ने इसके तहत अभी से कुछ चीजों की कीमतों का खुलासा भी करने लगी है। ताकि सेल में यूजर्स भारी छूट का फायदा उठा सके। खासकर कंपनी ने कुछ मोबाइल फोन पर भारी छूट का ऐलान अभी से कर दिया है। कंपनी ने फिलहाल इन मोबाइल कीमतों से पर्दा उठा दिया है जिनमें यूजर्स को भारी डिस्काउंट मिलेगा। अगर आप 10,000 रुपये से कम बजट का फोन खरीदना चाहते हैं तो सेल के दौरान इसे खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं इन ऑफर्स के बारे में:

Honor 9N

10 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस सेल में फ्लिपकार्ट पर Honor 9N पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। फिलहाल इस फोन के 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है, लेकिन 11 अक्टूबर को आप इसे सेल में 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, इसके 4 जीबी रैम/ 64 स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसकी असली कीमत 14,999 रुपये है।

Honor 7A

Honor 7A को 3,000 रुपये की कटौती के साथ बेचा जाएगा। यह फोन 7,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इस फोन की कीमत 10,999 रुपये है।

Honor 7S

वहीं, 8,999 रुपये वाले Honor 7S को पहली बार 'बिग बिलियन डे' सेल में डिस्काउंट के साथ बेचा जाएगा। सेल के दौरान इस फोन को 6,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन को कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया गया था।

Honor 9 Lite

सेल के दौरान ऑनर 9 लाइट के दोनों ही वेरिएंट को बेचा जाएगा। इसके 4 जीबी रैम / 64जीबी स्टोरेज वाले Honor 9 Lite को 16,999 रुपये की बजाय 11,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसके अलावा इस पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 3000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। जबकि 3जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वाला Honor 9 Lite जिसकी कीमत 13,999 रुपये है वो 9,999 रुपये में मिलेगा।

Honor 10

वहीं, अगर आप Honor 10 को खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके पास एक अच्छा मौका है। बिग बिलियन डेज सेल में ऑनर 10 स्मार्टफोन पर सबसे बड़ी छूट मिलेगी। सेल के दौरान 11 अक्टूबर को 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जिसकी कीमत 35,999 रुपये है।

Honor 8 Pro

ऑनर के लेटेस्ट स्मार्टफोन Honor 8 Pro को सेल के दौरान 10,000 रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं। फोन की असली कीमत 29,999 रुपये है जबकि सेल में इसे 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

Honor 9i

19,999 रुपये वाले Honor 9i के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को सेल के दौरान आप 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

टॅग्स :फ्लिपकार्टहॉनरस्मार्टफोनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल