लाइव न्यूज़ :

Flashback 2019: गूगल ने साल 2019 में ये टॉप 10 सर्विस कर दी बंद, नहीं कर पाएंगे अब इस्तेमाल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 18, 2019 07:04 IST

गूगल ने साल 2019 में अपने कई प्रोडक्ट्स और सर्विस बंद कर दी है। तो आइए जानते हैं 2019 में बंद होने वाले Google के प्रोडक्ट्स और सेवाओं के बारे में...

Open in App
ठळक मुद्देगूगल कंपनी ने इंटरनेट बेस्ड मैसेजिंग ऐप्लिकेशन Google Allo को बंद कर दिया हैगूगल कंपनी ने यूट्यूब में मैसेजिंग फीचर को साल 2017 को जोड़ा था जिसे अब बंद कर दिया है

दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी  Google ने 2019 में लगभग 10 ज्यादा अपने ऐप्स, फीचर्स और प्रोडक्टस को बंद कर दिया था। कंपनी को इन्हें इनकी कम लोकप्रियता और कुछ फीचर्स से डेटा चोरी संबंधित शिकायत की वजह से बंद करना पड़ा। अगर आप इन ऐप्स और प्रोडक्ट के बारे में नहीं जानते हैं तो हम आपको बता रहे हैं।

1. Google Allo

गूगल कंपनी ने इंटरनेट बेस्ड मैसेजिंग ऐप्लिकेशन Google Allo को बंद कर दिया है। इस ऐप को 2016 में लॉन्च किया गया था। इस सर्विस को स्मार्टफोन यूजर्स के लिए  गूगल चैट के नाम से रीब्रैंड किया गया था लेकिन 12 मार्च 2019 को इसकी सर्विस को बंद कर दिया था।

2. Chromecast Audio

गूगल कंपनी का क्रोमकास्ट ऑडियो हार्डवेयर प्राडक्ट को बंद कर दिया गया है। इस प्रॉडक्ट  को साल 2015 में लॉन्च किया गया था। इस डिवाइस को यूजर ऑडियो फाइल को किसी भी दूसरे डिवाइस से इनपुट करने के बाद स्पीकर पर प्ले सकते थे।

3. Youtube Messages

गूगल कंपनी ने यूट्यूब में मैसेजिंग फीचर को साल 2017 को जोड़ा था। इसके जरिए यूजर्स वीडियो शेयरिंग के साथ चैटिंग भी कर सकते थे। गूगल ने इस मैसेजिंग फीचर को भी बंद कर दिया है।

4. Google Daydream

गूगल कंपनी ने वर्चुअल रियलिटी प्रोडक्ड डेड्रीम को आज से लगभग तीन साल पहले 2016 में मार्केट में उतारा गया था। कंपनी ने साल  2019 की शुरूआत में इसे बंद कर दिया था। ये प्रोडक्ट स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक वर्चुअल रियलिटी प्लेटफॉर्म था।

5.Google Cloud Messaging

गूगल कंपनी ने अपना गूगल क्लाउड मैसेजिंग एप्लिकेशन भी बंद कर दिया है। इसके जरिए डेवलपर्स सर्वर और क्लाइंट के बीच मैसेज करते थे। कंपनी का गूगल क्लाउड मैसेजिंग फीचर केवल एंड्रॉयड और क्रोम पर ही इस्तेमाल किया जा सकता था।

6.Google Inbox

गूगल इनबॉक्स को करीब पांच साल पहले 2014 में लॉन्च किया गया था। इस  फीचर को भी कंपनी ने मार्च 2019 में इस सर्विस को बंद कर दिया गया था। कंपनी ने इस फीचर को बंद करने के पीछे का कारण बताया कि वह जीमेल पर फोकस करना चाहती है।

7. Google+

गूगल प्लस के लगभग 5 करोड़ यूर्जस थे। इस फीचर को भी कंपनी ने 2011 में  लॉन्च किया था। ये गूगल की सोशल नेटवर्किंग सर्विस थी। कंपनी ने इस फीचर 2019 में बंद कर दिया। गूगल ने ऐप को करोड़ों यूजर्स के डेटा पर सेंध लगने के चलते इसे बंद कर दिया था

8. Google URL shortner

गूगल के इस फीचर के जरिए किसी यूआरएल को शॉर्ट करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता था। कंपनी के सबसे पुराने इस फीचर को करीब 9 साल पहले लॉन्च किया गया था। गूगल ने इस फीचर को साल 2019 की शुरुआत में ही बंद कर दिया था।

9. Areo

गूगल कंपनी ने एरियो ऐप को भारत में 2 साल पहले लॉन्च किया है। यूजर्स इस ऐप की मदद से अपने मन पसंद  होटल से टेबल बुक के साथ-साथ खाना ऑर्डर भी कर सकते थे। एरियो ऐप लोगों को पसंद नहीं आया। इसलिए कंपनी को इस ऐप को बंद करना पड़ा।

10. YouTube Gaming

गूगल कंपनी ने  यूट्यूब गेमिंग को 2015 में लॉन्च किया था। इसके जरिए यूजर्स वीडियो शेयरिंग और लाइव स्ट्रीमिंग कर सकते थे। कंपनी  के इस फीचर को ज्यादा लोकप्रियता नहीं मिल सकी। इसके कारण इसे भी गूगल ने 2019 में बंद कर दिया था।

टॅग्स :गूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए