लाइव न्यूज़ :

आरोग्य सेतु एप हैक करने वाले का दावा, प्रधानमंत्री कार्यालय में 5 लोगों की तबीयत खराब, सेना मुख्यालय और गृह मंत्रालय के बारे में भी किया बड़ा खुलासा

By रजनीश | Updated: May 6, 2020 19:24 IST

इलियट एल्डर्सन नाम के हैकर ने ट्वीट करके कहा है कि आरोग्य सेतु एप एक ओपन सोर्स एप है। इस हैकर ने यह भी दावा किया है कि पीएमओ ऑफिस में पांच लोगों की तबीयत खराब है और भारतीय सेना के मुख्यालय में 2 लोग अस्वस्थ हैं

Open in App
ठळक मुद्देइलियट एल्डर्सन ने आरोग्य सेतु एप को हैक करने का दावा करते हुए ट्वीट किया है कि प्रधानमंत्री कार्यालय में पांच लोगों की तबीयत ठीक नहीं है।

आरोग्य सेतु एप की सिक्योरिटी और प्राइवेसी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को फ्रांस के एक हैकर और साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट इलियट एल्डर्सन ने दावा किया था कि आरोग्य सेतु एप की सुरक्षा में खामियां हैं। अब इलियट एल्डर्सन ने आरोग्य सेतु एप को हैक करने का दावा करते हुए ट्वीट किया है कि प्रधानमंत्री कार्यालय में पांच लोगों की तबीयत ठीक नहीं है।

इलियट एल्डर्सन ने ट्वीट करके कहा है कि आरोग्य सेतु एप एक ओपन सोर्स एप है। इस हैकर ने यह भी दावा किया है कि पीएमओ ऑफिस में पांच लोगों की तबीयत खराब है और भारतीय सेना के मुख्यालय में 2 लोग अस्वस्थ हैं और संसद में एक शख्स कोरोना से संक्रमित है और गृह मंत्रालय में तीन लोग संक्रमित हैं।

हालांकि आरोग्य सेतु एप की विश्वसनीयता पर उठने वाले सवालों और आरोपों को केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने निराधार बताया है। केंद्रीय आईटी मंत्री प्रसाद ने कहा कि यह एप डाटा और निजता की सुरक्षा के मामले में मजबूत है। प्रसाद ने कहा, 'यह भारत का तकनीकी अविष्कार है और कोविड-19 से लड़ने में कारगर है।Elliot Alderson  ने पहले भी ट्वीट के जरिए कहा था कि आरोग्य सेतु एप में सिक्युरिटी से जुड़ी एक कमी है। इससे 9 करोड़ भारतीयों के डाटा को खतरा है। एक अन्य हैकर्स ने भी आरोग्य सेतु एप के डाटा हैकिंग को लेकर सचेत किया था। इसके बाद आरोग्य सेतु एप के ट्वीटर हैंडल से आरोग्य सेतु एप की सुरक्षा की मजबूती का दावा किया गया था। आरोग्य सेतु ने कहा था कि यूजर्स का डाटा इस एप में पूरी तरह से सुरक्षित है, इस पर किसी भी तरह के डाटा हैकिंग का खतरा नहीं है।आरोग्य सेतु एप की सफाई के बाद इलियट एल्डर्सन नाम के हैकर ने इशारों में कुछ सबूतों से साथ कल मिलने के लिए कहा था।  अब इस ट्वीटर हैंडल के जरिए जो जानकारी आई है उसमें पीएमओ में 5 लोगों के बीमार होने की बात कही गई है।

टॅग्स :आरोग्य सेतु एपकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की