लाइव न्यूज़ :

'आधार' बिना नहीं चला पाएंगे अब फेसबुक! जानें क्या है पूरा मामला

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 28, 2017 11:23 IST

फेसबुक का यह कदम फेक प्रोफाइल पर रोक-थाम लगाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमोबाइल के जरिए नया अकाउंट बनाते वक्त यूजर को मिल रहा है मैसेजइसे फर्जी प्रोफाइल पर रोक-थाम लगाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है

सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक में अगर आप फर्जी नाम या किसी दूसरे नाम का इस्तेमाल करते हैं तो अब ये करना मुश्किल होगा। फेसबुक यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए जल्द ही एक बड़ा कदम उठाने वाला है। फेसबुक जल्द ही एक नया फीचर लाने वाला हैं जिसमें भारत में नए यूजर्स को उनके फेसबुक अकाउंट को आधार से जोड़ने का कहा जा रहा है। हालांकि, इसके लिए आपको अपना आधार नंबर डालने की जरूरत नहीं होगी।

दरअसल, सोशल मीडिया कंपनी अपने यूजर को आधार की तरह फेसबुक प्रोफाइल में भी पूरा नाम इस्तेमाल करने के लिए कह रही है। फेसबुक द्वारा लिया गया यह कदम फेक प्रोफाइल को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है। हालांकि अभी इसकी टेस्टिंग की रही है।

फेसबुक के एक प्रवक्ता ने बुधवार को दिए बयान में कहा, 'यह एक छोटा सा परीक्षण है, जहां हम लोगों को नए खाते खोलने के लिए अलग-अलग भाषा मुहैया कराते हैं और उनसे आधार कार्ड में दर्ज नाम डालने को कहा जाता है, ताकि उनके दोस्त उनके आसानी से पहचान सकें।' फेसबुक का मोबाइल पर इस्तेमाल करने वाले कुछ ही यूजर्स को ये मैसेज दिख रहा है।

मोबाइल के जरिए फेसबुक पर जब यूजर नया अकाउंट बनाते हैं तो उन्हें 'name as per Aadhaar' का सुझाव दिया जा रहा है। दरअसल, इस टेस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी रेडिट और ट्विटर के कुछ यूजर ने दी। जैसा कि हमने पहले ही बताया कि फेसबुक की ओर से यह मैसेज सभी यूजर को नहीं दिखाया जा रहा है।

मोबाइल पर फेसबुक साइट इस्तेमाल करने वालों की संख्या बहुत कम है। साथ ही पूरी दुनिया में भारत में ही फेसबुक करीब 24 करोड़ यूजर्स हैं। फेसबुक यूजर्स के मामले में अमेरिका पहले और भारत दूसरे स्थान पर है।

टॅग्स :फेसबुकआधार कार्डसोशल मीडियाटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

कारोबारAadhaar Update for Kids: पेरेंट्स ध्यान दें! बच्चों के आधार कार्ड के लिए जरूरी हैं ये दो बायोमेट्रिक अपडेट, यहाँ पढ़ें पूरी डिटेल

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की