लाइव न्यूज़ :

Facebook का आने वाला नया फीचर कर सकता है आपको निराश, अब नहीं दिखेंगे लाइक

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 27, 2019 17:25 IST

फेसबुक एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिससे यूजर्स अपने पोस्ट पर आए लाइक हाइड कर सकते हैं। इस लाइक काउंट में हर तरह के रिएक्शन भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूजर्स अपने पोस्ट पर आए लाइक हाइड कर सकते हैंये रिएक्शंस या लाइक सिर्फ उसी यूजर्स को नजर आएंगे जिन्होंने वो पोस्ट या फोटो Facebook में अपडेट की हैफेसबुक की तरह इंस्टाग्राम में भी इस साल इस फीचर की टेस्टिंग की गई है

दिग्गज सोशल मीडिया Facebook अपने यूजर्स के लिए हमेशा ही कोई इंट्रेस्टिंग फीचर लाता रहता है। एक बार फिर फेसबुक एक नए फीचर की टेक्टिंग कर रहा है। हालांकि ये फीचर आपको निराश कर सकता है। इस फीचर के बारे में पहले से ही कई खबरें सामने आ चुकी हैं।

फेसबुक एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिससे यूजर्स अपने पोस्ट पर आए लाइक हाइड कर सकते हैं। इस लाइक काउंट में हर तरह के रिएक्शन भी शामिल हैं।

यूजर्स इस फीचर को पाने के लिए सेटिंग में बदलाव कर सकता है। सेटिंग में बदलाव कर यूजर्स इस बात को भी डिसाइड कर सकता है कि आपके लाइक्स या रिएक्शन्स किसे दिखा सकते हैं। दरअसल, ये रिएक्शंस या लाइक सिर्फ उसी यूजर्स को नजर आएंगे जिन्होंने वो पोस्ट या फोटो Facebook में अपडेट की है।

फेसबुक की तरह इंस्टाग्राम में भी इस साल इस फीचर की टेस्टिंग की गई है। इस फीचर को लाने का मकसद फेसबुक की प्राइवेसी को मजबूत करना है। टेक क्रंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक लाइक काउंट हाइड करने का ये फीचर सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के यूजर्स को मिलेगा। इस फीचर को 27 सितंबर को जारी किया जाएगा।

टेक क्रंच ने फेसबुक के एक स्पोक्सपर्सन के हवाले से कहा है कि कंपनी इस फीचर के लिए लोगों से फीडबैक लेगी और इसे लोगों के अनुभव को बेहतर बनाया जाएगा।

इस फीचर से उन लोगों को ज्यादा फायदा होगा जो कम लाइक मिलने की वजह से परेशान रहते हैं। ऐसा फेसबुक का कहना है। रिसर्च से ये भी पता चला है कि फेसबुक पोस्ट पर कम लाइक्स की वजह से कई लोग या तो पोस्ट करने से कतराते हैं या फिर पोस्ट डिलीट कर देते हैं। फेसबुक का टार्गेट उन लोगों को एक नया अनुभव देना है।

टॅग्स :फेसबुकसोशल मीडियाइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

ज़रा हटकेWATCH: सेहत से खिलवाड़; कटिहार स्टेशन पर खीरे पर हरा रंग डालते हुए दिखी महिला, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की