लाइव न्यूज़ :

Facebook के मैसेंजर लाइट में आया नया अपडेट, यूजर्स अब ले पाएंगे इस फीचर की सुविधा

By IANS | Updated: March 10, 2018 19:03 IST

मैसेंजर लाइट और मैसेंजर दोनों पर टेक्ट्स, फोटोज, लिंक्स भेजा जा सकता है और ऑडियो/वीडियो कॉल किया जा सकता है।

Open in App

सैन फ्रांसिस्को, 10 मार्च। फेसबुक ने मैसेंजर लाइट में वीडियो चैट की सुविधा शुरू की है, जो एंड्रॉयड के लिए मैसेंजर का लाइट वर्जन है, जिसे पुराने डिवाइस या धीमा इंटरनेट कनेक्शन रखनेवाले लोगों के लिए शुरू किया गया है। मैसेंजर लाइट का साइज केवल 10एमबी है, जिससे इसे तेजी से इंस्टॉल किया जा सकता है तथा तेजी से शुरू किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: पराग अग्रवाल बने ट्विटर के नए सीटीओ

इसमें मैसेंजर में दी जानेवाली सभी प्रमुख सेवाएं शामिल हैं। इससे मैसेंजर लाइट और मैसेंजर दोनों पर टेक्ट्स, फोटोज, लिंक्स भेजा जा सकता है और ऑडियो/वीडियो कॉल किया जा सकता है। फेसबुक ने बुधवार देर रात एक बयान में कहा, "अब मैसेंजर लाइट इस्तेमाल करनेवाले भी वही समृद्ध और अर्थपूर्ण फेस-टू-फेस वार्तालाप का आनंद ले सकते हैं, जो कि फेसबुक के मुख्य मैसेंजर ऐप पर उपलब्ध है।"फेसबुक ने कहा कि ऑडियो कॉल के दौरान वीडियो कॉल को भी सक्रिय किया जा सकता है।  कंपनी ने कहा कि आज के मैसेंजिंग अनुभव में रोजाना की बातचीत में वीडियो कॉल को शामिल करना एक अपेक्षित और अनिवार्य हिस्सा है।

इसे भी पढ़ें: 3999 रुपये में लॉन्च हुआ 3 कैमरे वाला स्मार्टफोन, जानिए कहां मिल रहा है?जो लोग प्रमुख मैसेंजर ऐप का इस्तेमाल करते हैं, उनमें वीडियो कॉल काफी लोकप्रिय है। साल 2017 में मैसेंजर पर कुल 17 अरब वीडियो चैट किए गए, जो कि एक साल पहले के मुकाबले दोगुना है।

टॅग्स :फेसबुकऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की