लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया में Facebook छिपा रहा है लोगों के ‘Likes’, जानिए क्या है वजह

By भाषा | Updated: September 27, 2019 12:27 IST

कनाडा में इंस्टाग्राम से शुरू हुआ यह प्रयोग अब तक ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील और कई अन्य प्रमुख देशों में शुरू किया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देदुनियाभर में 10 लाख से अधिक लोग फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं लेकिन सोशल मीडिया की इस बड़ी कंपनी को मानसिक स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव को लेकर काफी दबाव झेलना पड़ा था।हालांकि कंपनी इस बात की पुष्टि नहीं की कि यह प्रयोग कब तक जारी रहेगा। 

फेसबुक ने शुक्रवार को कहा कि वह प्रयोग के तौर पर ऑस्ट्रेलिया में ‘‘लाइक्स’’ की संख्या को छिपाने वाला है। फेसबुक ने यह कदम दुनिया भर से बढ़े सामाजिक दबाव को कम करने के उद्देश्य से प्रायोगिक तौर पर शुरू किया है। देश भर में फेसबुक अकांउट धारक अब शुक्रवार से पोस्ट पर मिलने वाली प्रतिक्रियाओं की संख्या और अन्य लोगों के पोस्ट पर वीडियो व्यूज को नहीं देख पायेंगे।

हालांकि वे अपने पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रिया देख पायेंगे। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘हम नहीं चाहते कि फेसबुक कोई प्रतिस्पर्धा जैसा महसूस करे।’’ सोशल मीडिया साइट ने कहा, ‘‘यह एक प्रयोग है जिससे यह पता चलेगा कि लोग इस नये प्रारूप को कैसे अपनाते हैं।’’

कंपनी ने कहा, ‘‘हमें आशा है कि इस प्रयोग से हमें यह भी पता चलेगा कि क्या हम इसे व्यापक तौर पर शुरू कर पायेंगे।’’ दुनियाभर में 10 लाख से अधिक लोग फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं लेकिन सोशल मीडिया की इस बड़ी कंपनी को मानसिक स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव को लेकर काफी दबाव झेलना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के ईसेफ्टी कमिश्नर के अनुसार देश में पांच में से एक बच्चे के साइबरबुलिंग का शिकार होने की रिपोर्ट मिली है।

इस समस्या ने पिछले साल उस वक्त देश भर का ध्यान खींचा जब 14 वर्षीय एक लड़की ने प्रतिष्ठित ऑस्ट्रेलियाई ब्रैंड की टोपी पहने अपनी तस्वीर पोस्ट की थी और ऑनलाइन आलोचना के चलते उसने आत्महत्या कर ली थी। फेसबुक ने जुलाई में अपने अन्य प्रमुख सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर प्रायोगिक तौर पर ‘‘लाइक्स’’ को छिपाने की प्रक्रिया शुरु की थी, जिसके बाद उसका यह फैसला सामने आया है।

कनाडा में इंस्टाग्राम से शुरू हुआ यह प्रयोग अब तक ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील और कई अन्य प्रमुख देशों में शुरू किया जा चुका है। फेसबुक ने कहा, ‘‘इसे इंस्टाग्राम पर प्रयोग किया जा चुका है । हालांकि फेसबुक और इंस्टाग्राम की खासियत अलग है और इस प्रयोग से हमें अलग-अलग आंकड़े देखने को मिलेंगे।’’ हालांकि कंपनी इस बात की पुष्टि नहीं की कि यह प्रयोग कब तक जारी रहेगा। 

टॅग्स :फेसबुकऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAustralia Plane Crash: एडिलेड के पैराफील्ड हवाई अड्डे पर हैंगर में विमान घुसने से 2 की मौत और 11 घायल, वीडियो

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की