लाइव न्यूज़ :

फेसबुक हुआ डाउन, क्रिएटर स्टूडियो-फेसबुक एड मैनेज भी नहीं कर रहा है सही से काम, नवंबर में हुई थी कंपनी में बड़ी छंटनी

By आजाद खान | Updated: November 10, 2022 12:09 IST

बताया जा रहा है कि फेसबुक क्रिएटर स्टूडियो और फेसबुक एड मैनेजर सही से काम नहीं कर रहा था। ऐसे में कई उपयोगकर्ताओं द्वारा पेज पर पोस्ट, इनसाइट और मैसेज सही से नहीं करने की शिकायत भी की है।

Open in App
ठळक मुद्देआज सुबह से फेसबुक के डाउन होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सुबह 9 बजे से फेसबुक की सेवाएं डाउन थी। इससे पहले इसी महीने फेसबुक में 11000 कर्मचारियों की छंटनी हुई थी।

नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook के डाउन होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फेसबुक के क्रिएटर स्टूडियो और फेसबुक एड मैनेजर के सही से काम नहीं करने की शिकायतें मिली है। 

यही नहीं कई यूजर्स ने यह भी शिकायत की है कि वे अपने फेसबुक के खाते में सही से लॉगइन भी नहीं कर पा रहे है। वहीं कुछ और यूजर ने यह भी कहा है कि उन्हें केवल ब्लैंक स्क्रीन देखने को मिल रहा है। ऐसे में आउटेज को ट्रैक करने वाली साइट डाउनडिटेक्टर ने भी इस बात की पुष्टी की है कि आज सुबह से फेसबुक की सेवाएं डाउन है। 

क्या है पूरा मामला

downdetector के मुताबिक, भारत के कुछ शहरों में इस सेवा को डाउन देखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, 10 नवंबर की सुबह 9 बजे से यूजर्स को यह दिक्कत देखने को मिली है। दावा किया जा रहा है भारत के कुछ अहम शहरों में जैसे मुंबई और कोलकाता में सेवाओं में रूकावट देखी गई है। 

जानकारी के अनुसार, यूजर्स को फेसबुक क्रिएटर स्टूडियो और फेसबुक एड मैनेजर में दिक्कतें आ रही है। वे पेज पर पोस्ट, इनसाइट और मैसेज को सही से इस्तेमाल नहीं पा रही है और इसमें उन्हें काफी परेशानी भी हो रही है। ऐसे में यह भी दावा किया जा रहा है कि इस आउटेज में ज्यादा दिक्कतें सर्वर डाउन की देखी गई है। 

वैसे मोबाइल वर्जन में कोई परेशानी नहीं थी और मोबाइल पर फेसबुक सही से काम कर रहा है।  

इसी महीने हुई है 11000 कर्मचारियों की छंटनी

आपको बता दें कि इसी महीने में फेसबुक ने कॉस्ट कटिंग के नाम पर 11 हजार कर्मचारियों की छंटनी की है। ऐसे में इस छंटनी के बाद इस आउटेज को देखा गया है। फेसबुक की सेवाओं के ठप होने से यूजर्स काफी परेशान हुए थे और वे अपनी शिकायत को ट्विटर पर शेयर किया है। 

यही नहीं इस आउटेज के बाद सोशल मीडिया पर इससे जुड़े मीम्स और शिकायत वाली पोस्ट भी शेयर किेए गए है। इस मीम्स और शिकायत वाली पोस्ट में यूजर्स ने छंटनी को लेकर भी कई पोस्ट किए गए है। 

टॅग्स :फेसबुकमेटाटेक्नो
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

कारोबारमार्क जुकरबर्ग की Meta बड़े पैमाने पर करेगी छंटनी, 20% स्टाफ पर मंडराया खतरा

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

कारोबारMeta layoffs: मेटा अपने 1,500 कर्मचारियों की करेगा छंटनी, CTO ने सबसे ज़रूरी ऑल-हैंड्स मीटिंग बुलाई

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की