लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सलाहकार स्टीव बेनन ने Facebook पर लगाए गंभीर आरोप

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 24, 2018 20:04 IST

बेनन के हवाले से कहा गया, "वे आपकी जानकारी निशुल्क ले लेते हैं। वे ये जानकारियां बड़े फायदे के लिए बेचते हैं।

Open in App

न्यूयॉर्क, 24 मार्च। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व मुख्य सलाहकार व कैम्ब्रिज एनालिटिका के पूर्व अध्यक्ष स्टीव बेनन ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक के 'व्यापार तंत्र' पर निशाना साधते हुए कहा कि फेसबुक लोगों की जानकारी बेचता है। सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को समाचार पत्र 'फाइनेंशियल टाइम्स' द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में बेनन ने कहा कि वह राजनीतिक आंकड़ों का विश्लेषण करने वाली कंपनी (कैम्ब्रिज एनालिटिका) द्वारा फेसबुक से लिए गए आंकड़ों के बारे में नहीं जानते।

बेनन के हवाले से कहा गया, "वे आपकी जानकारी निशुल्क ले लेते हैं। वे ये जानकारियां बड़े फायदे के लिए बेचते हैं। ये कंपनियां ज्यादा कमाई के लिए व्यापार करती हैं।"

राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के लिए काम करने वाली कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका पर अमेरिका के करोड़ों फेसबुक उपभोक्ताओं की जानकारी चोरी करने का आरोप है। कंपनी पर फेसबुक उपभोक्ताओं की जानकारी चोरी कर उसके आधार पर मनोवैज्ञानिक हेरफेर, प्रतिद्वंद्वी को फंसाने की तकनीक और झूठा चुनाव प्रचार कर चुनाव परिणाम को प्रभावित करने का आरोप लगा है।

गार्जियन में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, बेनन ने सम्मेलन से इतर कहा कि उन्हें ऐसी किसी योजना में उनकी भागीदारी याद नहीं, जिसमें फेसबुक से खरीदी गई जानकारी का उपयोग चुनाव प्रचार में किया गया हो। उन्होंने दावा किया कि न तो वह और न ही कैम्ब्रिज एनालिटिका ने फेसबुक से उपलब्ध जानकारी का उपयोग चुनाव परिणाम प्रभावित करने के लिए किया है। उन्होंने एनालिटिका की मूल कंपनी 'स्ट्रेटेजिक कम्यूनिकेशन लेबोरेटरीज' (एससीएल) पर कैम्ब्रिज एनालिटिका को गंदी चाल में फंसाने का आरोप लगाया।

बेनन ने द गार्जियन से कहा कि फेसबुक पर उपलब्ध जानकारी पूरी दुनिया में बेचने के लिए है। फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने बुधवार को गलती मानते हुए कहा था कि इस मामले में उनसे गलती हुई है। उन्होंने माना कि फेसबुक और उसके उपभोक्ताओं के बीच विश्वास टूटा है। अब अमेरिका में जांच चल रही है कि ट्रंप के चुनाव प्रचार में कैम्ब्रिज एनालिटिका की क्या भूमिका रही।

टॅग्स :फेसबुकमार्क जुकेरबर्ग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

कारोबारमार्क जुकरबर्ग की Meta बड़े पैमाने पर करेगी छंटनी, 20% स्टाफ पर मंडराया खतरा

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट बहाल, जानें पहली पोस्ट में उन्होंने क्या कहा

भारतआखिर क्यों पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक खाता बैन?, सपा ने भाजपा पर किया हमला, जानें वजह

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की