लाइव न्यूज़ :

आईबॉल ने कॉम्पबुक प्रेमियो 21,999 रुपये में उतारा, जानें इसकी खासियतें

By IANS | Updated: February 5, 2018 23:47 IST

घरेलू उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी आईबॉल ने सोमवार को अपना नवीनतम 'कॉम्पबुक प्रेमियो वी2.0' लैपटॉप लांच किया, जो अधिक प्रोसेसिंग पॉवर, मेमोरी और स्टोरेज से लैस डिवाइस है

Open in App

घरेलू उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी आईबॉल ने सोमवार को अपना नवीनतम 'कॉम्पबुक प्रेमियो वी2.0' लैपटॉप लांच किया, जो अधिक प्रोसेसिंग पॉवर, मेमोरी और स्टोरेज से लैस डिवाइस है, जिसकी कीमत 21,999 रुपये रखी गई है। 'कॉम्पबुक प्रेमियो वी2.0' बिजनेस यूजर्स, छात्रों, होममेकर्स और नवोदित उद्यमियों को ध्यान में रखकर लांच किया गया है। यह गन मस्टर्ड मैटेलिक रंग में सभी प्रमुख खुदरा दुकानों पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

इस लैपटॉप का स्क्रीन 14 इंच का है और इसमें नवीनतम विडोज 10 प्रीइंस्टाल्ड है। इसमें इंटेल का नवीनतम पेंटियम क्वैड कोर प्रोसेसर लगा है, जिसकी प्रोसेसिंग स्पीड 2.5 गीगाहट्र्ज है। 

इसमें 4 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज हैं, साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है, जिसके जरिये इसकी क्षमता को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही इस लैपटॉप के अंदर भी एसएसडी/एचडीडी लगाकर इसकी स्टोरेज क्षमता को 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

इसमें माइक्रोसॉफ्ट का डिजिटल पर्सनल असिस्टेंट कोर्टाना इन-बिल्ट है। साथ ही इसमें ब्यूटूथ, मिनी एचडीएमआई पोर्ट और इंटरनेट तथा डेटा शेयरिंग के लिए समर्पित लैन पोर्ट भी दिया गया है।

टॅग्स :आईबॉललैपटॉप
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

टेकमेनियाब्लॉग: दुनिया में कम्प्यूटिंग के क्षेत्र में छिड़ी है सुपर जंग 

कारोबारLaptop Import: लैपटॉप और टैबलेट को लेकर बड़ी खबर?, समयसीमा 30 सितंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर, आयात के लिए मौजूदा मंजूरी व्यवस्था बढ़ाई, जानें असर

टेकमेनियाITI laptop-PC: आईटीआई लिमिटेड ने लैपटॉप और ‘माइक्रो पीसी’ बाजार में किया पेश, जानें खासियत

टेकमेनियाअभिषेक कुमार सिंह का ब्लॉग: सेमीकंडक्टर: छोटे पुर्जे के लिए दुनिया में बड़ी लड़ाई

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की