लाइव न्यूज़ :

Nokia के इन लेटेस्ट स्मार्टफोन्स पर हुई 13,000 रुपये तक की बंपर कटौती

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 22, 2018 13:49 IST

Nokia के एक फ्लैगशिप हैंडसेट को 13,000 रुपये सस्ता कर दिया गया है। तो आइए जानते हैं किन स्मार्टफोन्स की कीमतों पर हुई कटौती।

Open in App
ठळक मुद्देNokia के Nokia 8 Sirocco पर हुई 13,000 रुपये की कटौतीNokia 5.1 अब 10,999 रुपये में उपलब्ध होगाNokia 6 (2018) की कीमत में 1,500 रुपये तक की कटौती

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर: फेस्टिव सीजन के मौके पर HMD Global के नोकिया ब्रैंड ने अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतों पर भारी कटौती की है। Nokia के इन स्मार्टफोन्स पर 13,000 रुपये तक की कटौती हुई है। इसी के साथ ही नोकिया ने अपने एंट्री लेवल स्मार्टफोन को भी सस्ता कर दिया है। कंपनी ने इनकी कीमतों में 1,000 और 1,500 रुपये तक की कटौती की है। वहीं, Nokia के एक फ्लैगशिप हैंडसेट को 13,000 रुपये सस्ता कर दिया गया है। तो आइए जानते हैं किन स्मार्टफोन्स की कीमतों पर हुई कटौती।

Nokia 8 Sirocco

नोकिया कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 8 Sirocco की कीमत पर भारी सबसे बड़ी कटौती की है। इस फोन को 13,000 रुपये सस्ता कर दिया गया है। कटौती के बाद अब नोकिया 8 सिरोको को 36,999 रुपये में बेचा जाएगा। जबकि इस फोन को अप्रैल महीने में 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

Nokia 3.1

नोकिया 3.1 स्मार्टफोन की बात करें तो इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अब 11,999 रुपये के बजाय 10,999 रुपये में बेचा जाएगा। यानी कि फोन की कीमत पर 1,000 रुपये की छूट दी गई है।

Nokia 5.1

Nokia 3.1 के साथ लॉन्च हुए नोकिया 5.1 की कीमत भी कम की गई है। फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये कर दी गई है। फोन पर 1,500 रुपये की कटौती की गई है।

Nokia 6.1

एचएमडी ग्लोबल ने Nokia 6.1 के दोनों ही वेरिएंट को सस्ती कीमत के साथ उपलब्ध कराया है। नोकिया 6.1 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत में 1,500 रुपये की कटौती की गई है। जबकि इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर 1,000 रुपये कटौती की गई है। कटौती के बाद Nokia 6.1 का 3 जीबी रैम अब 13,499 रुपये में और 4 जीबी रैम को 16,499 रुपये में बेचा जाएगा।

टॅग्स :नोकियाएचएमडी ग्लोबलस्मार्टफोननोकिया 6 2018
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए