लाइव न्यूज़ :

BSNL ने लॉन्च किया FIFA World Cup प्लान, Jio से होगा सीधा मुकाबला, यूजर को मिलेगा रोज 4 जीबी डेटा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 13, 2018 18:24 IST

यूजर FIFA World Cup पैक का लाभ पूरे फीफा वर्ल्ड कप सीज़न तक उठा पाएंगे। इसकी अवधि 13 जून से 15 जुलाई है।

Open in App
ठळक मुद्देBSNL ने नया रिचार्ज पैक FIFA World Cup Special Data STV 149 नाम से पेश किया हैयूजर इस पैक का लाभ पूरे फीफा वर्ल्ड कप सीज़न तक उठा पाएंगेयूजर को 28 दिन की वैधता के साथ कुल 112 जीबी डेटा का फायदा होगा

नई दिल्ली, 13 जून: सार्वजनिक क्षेत्र की टेलिकॉम कंपनी BSNL ने जियो से मुकाबला करने के लिए नया प्लान लेकर आई है। इस प्लान के तहत यूजर को रोज 4 जीबी डेटा का लाभ दिया जाएगा। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यूजर को 149 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। यानी कि यूजर को 28 दिन की वैधता के साथ कुल 112 जीबी डेटा का फायदा होगा। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। 

आपको बता दें कि BSNL ने नया रिचार्ज पैक FIFA World Cup Special Data STV 149 नाम से पेश किया है। इस पैक को खास तौर पर फीफा वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर ही लॉन्च किया गया है। यानी कि यूजर इस पैक का लाभ पूरे फीफा वर्ल्ड कप सीज़न तक उठा पाएंगे। इसकी अवधि 13 जून से 15 जुलाई है।

इसे भी पढ़ें: Vodafone का यह प्लान कर देगा Airtel और Jio की छुट्टी, सिर्फ 9 रुपये में अनलिमिटेड कॉल और डेटा

BSNL का FIFA World Cup Special प्लान

बीएसएनएल का फीफा वर्ल्ड कप स्पेशल पैक का लाभ आप बुधवार (13 जून) से ही उठा सकते हैं। टेलीकॉम टॉक की ओर से यह जानकारी दी गई है। कंपनी की ओर दी जा रही 4 जीबी डेटा का लाभ दूसरी टेलीकॉम कंपनियों Jio, Airtel से कहीं ज्यादा है। हालांकि, इस नए पैक में यूजर को वॉयस कॉल और एसएमएस की सुविधा नहीं मिलेगी। नए पैक के साथ सरकारी टेलिकॉम कंपनी का इरादा फीफा वर्ल्ड कप के दौरान युवाओं को आकर्षित करने का है। रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ सभी बड़े रीचार्ज आउटलेट्स पर 149 रुपये वाला पैक उपलब्ध है। बीएसएनएल का यह पैक प्रीपेड ग्राहकों के लिए ही है।

इसे भी पढ़ें: Airtel का नया रीचार्ज पैक देगा Jio को मात, 140 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा

Jio का 149 रुपये का प्लान

BSNL ने यह प्लान Jio के 149 रुपये वाले प्लान के टक्कर में पेश किया है। जियो के इस प्लान में 3 जीबी डेटा रोज, अनलिमिटेड वॉयस कॉल मिलते हैं। इसके अलावा, यूजर को 100 एसएमएस हर दिन 28 दिन की वैधता के साथ आते हैं।

टॅग्स :बीएसएनएलफीफा विश्व कपजिओएयरटेलटैरिफ प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की