लाइव न्यूज़ :

BSNL के इस प्लान से Jio की हालत खराब, सिर्फ 3 रुपये में मिलेगा 1GB डेटा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 13, 2018 16:27 IST

BSNL ने अपने 241 रुपये वाले प्लान को रिवाइज करते हुए इसमें यूजर्स को अब 7 जीबी के बजाए 75 जीबी डेटा प्रति माह (30 दिन) तक देने की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देBSNL के 241 रुपये वाले प्लान में अब मिलेगा 10 गुना अधिक डेटाBSNL के 27 रुपये वाले प्लान में अब मिलेगा 1.5 जीबी डेटा30 दिनों की वैधता के साथ आता है बीएसएनएल का यह प्लान

नई दिल्ली, 13 सितंबर: सरकारी टेलीकॅाम कंपनी BSNL ने जियो के सामने कठिन चुनौती खड़ी कर दी है। पब्लिक सेक्टर की कंपनियों ने अपने यूजर्स बढ़ाने के लिए कई लुभावने प्लान्स बाजार में उतारे हैं। वहीं दूसरे टेलीकॅाम कंपनियों को बीएसएनएल ने जोर-दार झटका दिया है। दरअसल BSNL ने अपने 241 रुपये वाले प्लान में बदलाव किया है। बीएसएनएल के इस प्लान में यूजर्स को 10 गुना अधिक डेटा मिलेगा ।

BSNL ने अपने 241 रुपये वाले प्लान को रिवाइज करते हुए इसमें यूजर्स को अब 7 जीबी के बजाए 75 जीबी डेटा प्रति माह (30 दिन) तक देने की घोषणा की है। यानी कि अब यूजर्स 2.5 डेटा प्रति दिन यूज कर पाएंगे। लेकिन इस प्लान में यूजर्स को वॉयस कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलेगी।

इस तरह से यह प्लान बाजार में तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है। जहां अन्य टेलीकॉम कंपनियां अपने प्लान को केवल 28 दिन की वैधता के साथ बाजार में उतार रहें है, वहीं BSNL इस प्लान में अधिक डेटा के साथ 30 दिन की वैधता ऑफर कर रहा है। ऐसे में बाजार में टफ कॉम्पिटिशन देने जा रहा है। बीएसएनएल ने इस प्लान को प्रोमोशन के तौर पर बाजार में उतारा है। इस प्लान का लाभ यूजर्स 10 सितंबर से लेकर 5 दिसंबर तक के बीच उठा सकते है।

इसके साथ ही BSNL ने अपने 27 रुपये वाले रीचार्ज प्लान को भी अपडेट किया है। अब इस प्लान के तहत यूजर्स को तीन दिनों के लिए 1.5 जीबी 2जी/3जी डेटा मिलेगा। इससे पहले इस प्लान के तहत सात दिनों के लिए 1 जीबी डेटा मिलता था।

वहीं, BSNL के 241 प्लान की टक्कर Reliance Jio के 198 रुपये के प्लान से होगी। इस प्लान के तहत यूजर्स को 2 जीबी 4 जी डेटा प्रतिदिन दिया जाता है। यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसका मतलब यह हुआ है कि इस प्लान के तहत कुल 56 जीबी डेटा मिलता है। डेटा के अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस प्रतिदिन और जियो सब्सिक्रिप्शन मिलता है।

टॅग्स :बीएसएनएलजियोरिलायंस जियोप्रीपेड प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की