लाइव न्यूज़ :

iPhone का ये मॉडल करते हैं यूज तो हो जाएं अलर्ट, अपडेट न करने पर नहीं चलेगा इंटरनेट, हफ्ते भर का है मौका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2019 17:14 IST

इससे पहले आईफोन 4S और पुराने आईपैड रेटिना और आईपैड 2 में भी ऐसी दिक्कत आई थी। इन डिवाइसेज में यह बग जीपीएस फंक्शन को बंद कर देता था। लेकिन आईफोन 5 में यह प्रॉब्लम थोड़ा गंभीर है।

Open in App
ठळक मुद्देएपल पर अपडेट के जरिये फोन की स्पीड स्लो कर देने और फोन की बैट्री जल्दी डिस्चार्ज करने का आरोप भी लग चुका है। एपल ने इस बात को स्वीकार किया था कि वह ऐसा करता है लेकिन उन्होंने इसके पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया था।

एपल आईफोन यूजर्स के लिये एक जरूरी खबर है। यह खबर सिर्फ आईफोन 5 इस्तेमाल करने वालों के लिये है। कंपनी ने iPhone 5 का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को ऑपरेटिंग सिस्टम (os-ओएस) अपडेट करने के लिये कहा है। अपडेट न करने पर आईफोन 5 में इंटरनेट का सपोर्ट नहीं मिलेगा।

एपल ने आईफोन 5 को 2012 में लॉन्च किया था। 9टू5 मैक की रिपोर्ट के अनुसार एपल आईफोन 5 इस्तेमाल कर रहे लोगों को फुल स्क्रीन मैसेज भेज रहा है जिसमें लोगों को 3 नवंबर से पहले आईओएस वर्जन 10.3.4 वर्जन से अपडेट करने के लिये कहा जा रहा है।

एपल ने ये भी अलर्ट किया है कि यदि यूजर्स ने ऐसा नहीं किया तो यूजर्स फोन में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। नए अपडेट में जीपीएस बग को फिक्स किया गया है जिसके वजह से आईफोन 5 के टाइम और डेट सेटिंग में गड़बड़ी आ रही थी।

आप खुद आईफोन 5 इस्तेमाल कर रहे हैं या फिर आपके जानकारी या फैमिली मेंबर में कोई भी एपल का आईफोन 5 इस्तेमाल कर रहा हो तो ये बात उनको भी बता दें क्योंकि यदि आपने 3 नवंबर से पहले इसे अपडेट नहीं किया तो बाद में आपको परेशानी हो सकती है। क्योंकि बाद में आपको मैक या पीसी के जरिये डेटा का बैकअप लेकर उसे रीस्टोर करना होगा। औऱ जरूरी भी नहीं कि इतना टेक्निकल नॉलेज सभी को हो।

इससे पहले आईफोन 4S और पुराने आईपैड रेटिना और आईपैड 2 में भी ऐसी दिक्कत आई थी। इन डिवाइसेज में यह बग जीपीएस फंक्शन को बंद कर देता था। लेकिन आईफोन 5 में यह प्रॉब्लम थोड़ा गंभीर है। यही वजह है कि एपल को मजबूरन यूजर्स को अपडेट अलर्ट देना पड़ रहा है।

इससे पहले एपल पर अपडेट के जरिये फोन की स्पीड स्लो कर देने और फोन की बैट्री जल्दी डिस्चार्ज करने का आरोप भी लग चुका है। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक यह भी कहा गया था कि एपल ऐसा इसलिये करता है जिससे यूजर्स अपना फोन अपग्रेड कर लेटेस्ट मॉडल इस्तेमाल करें। हालांकि एपल ने इस बात को स्वीकार किया था कि वह ऐसा करता है लेकिन उन्होंने इसके पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया था और कहा था कि वह ऐसा इसलिये करते हैं जिससे फोन के काम करने की क्षमता बनी रहे।

टॅग्स :एप्पलआइफोन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारफॉक्सकॉन ने भारत में महिलाओं द्वारा चलाई जा रही नई आईफोन फैक्ट्री में 30,000 नए कर्मचारियों को दी जॉब्स, जानें औसत मासिक सैलरी

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की