लाइव न्यूज़ :

Airtel के नए प्लान से Jio की होगी टक्कर, यूजर को मिलेगा 6 महीने तक अनलिमिटेड कॉल और 10 जीबी हाईस्पीड डेटा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 1, 2018 17:37 IST

यूजर्स को इस प्लान को इस्तेमाल करने के लिए 597 रुपये का रीचार्ज कराना होगा। यूजर इस प्लान में बिना किसी FUP के अनलिमिटेड कॉल का लाभ उठा पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देAirtel ने जियो को मात देने के लिए लॉन्च किया 597 रुपये का प्लानइस प्लान की वैलिडिटी 6 महीने हैयूजर्स को 10 जीबी हाईस्पीड डेटा और रोजाना 100 एसएमएस का लाभ भी मिलेगा

नई दिल्ली, 1 अगस्त: देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Airtel ने जियो को मात देने के लिए एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। कंपनी के नए प्लान में यूजर्स को ज्यादा दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी। यूजर्स को इस प्लान को इस्तेमाल करने के लिए 597 रुपये का रीचार्ज कराना होगा। यूजर इस प्लान में बिना किसी FUP के अनलिमिटेड कॉल का लाभ उठा पाएंगे। इसके अलावा यूजर्स को 10 जीबी हाईस्पीड डेटा और रोजाना 100 एसएमएस का लाभ भी मिलेगा।

क्या मिलेगा एयरटेल के 597 रुपये के प्लान में

इस प्लान के तहत यूजर्स को सबसे ज्यादा वैलिडिटी का फायदा होगा। एयरटेल के 597 रुपये के प्लान में 168 दिन यानी कि 6 महीने के लिए यूजर इस पैक का इस्तेमाल कर पाएंगे। कंपनी ने इस प्लान को उन यूजर्स को ध्यान में रख कर लॉन्च किया है जिन्हें ज्यादा कॉल और कम डेटा इस्तेमाल करना होता है।

एयरटेल के इस नए प्लान की टक्कर रिलायंस जियो के 999 रुपये वाले प्लान से होगी। जियो के 999 रुपये के प्लान में 60 जीबी 4जी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। हालांकि, जियो के इस प्लान में सिर्फ 90 दिन की वैलिडिटी मिलती है, जो एयरटेल के इस नए प्लान की तुलना में काफी कम है।

 

टेक्नोलॉजी और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :एयरटेलजिओप्रीपेड प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारएक अक्टूबर, 2026 से 30 सितंबर, 2031 तक रहेंगे एयरटेल के चेयरमैन?, सुनील भारती मित्तल को निदेशक मंडल ने किया नियुक्त

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की