लाइव न्यूज़ :

Jio के बाद अब Airtel लॉन्च करेगा सस्ते 4G VoLTE फीचर फोन, ये होगी कीमत

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 12, 2018 13:03 IST

io को टक्कर देने के लिए Airtel ग्राहकों के लिए स्पेशल ऑफर ला रही है। इसमें 2G यूजर्स को 4G नेटवर्क में लाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए भारती एयरटेल कंपनी अब रिलायंस जियो के 4G फीचर फोन को चुनौती देने के लिए सस्ता 4G फीचर फोन लॉन्च कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देAirtel लॉन्च करेगा सस्ते 4जी फीचर फोनफीचर फोन की कीमत 2000 रुपये से 2,500 रुपये के बीच हो सकती हैभारत में इस समय 150 मिलियन यानी की करीब 15 करोड़ फीचर फोन यूजर्स हैं

मोबाइल नेटवर्क कंपनी रिलायंस जियो के मार्केट में पैर रखते ही दूसरी टेलीकॉम कंपनियों के बिजनेस पर खासा असर पड़ा है। यूजर्स को लुभाने के लिए कंपनियां लगातार नए-नए ऑफर पेश कर रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि Jio को टक्कर देने के लिए Airtel ग्राहकों के लिए स्पेशल ऑफर ला रही है। इसमें 2G यूजर्स को 4G नेटवर्क में लाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए भारती एयरटेल कंपनी अब रिलायंस जियो के 4G फीचर फोन को चुनौती देने के लिए सस्ता 4G फीचर फोन लॉन्च कर सकती है।

बता दें कि फिलहाल रिलायंस जियो ही एक मात्र ऐसी मोबाइल नेटवर्क कंपनी है जिसके यूजर्स 4G नेटवर्क पर है। एयरटेल के सीनियर एग्जीक्यूटिव के मुताबिक सस्ते मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी से संपर्क कर रही है जो कम कीमत के 4जी फोन बना सके। एयरटेल के इस फीचर फोन की कीमत 2000 रुपये से 2,500 रुपये के बीच हो सकती है।

jio phone

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में इस समय 150 मिलियन यानी की करीब 15 करोड़ फीचर फोन यूजर्स हैं। इन 15 करोड़ फीचर फोन यूजर्स को टारगेट करने के लिए भारती एयरटेल अपना सस्ता 4G फीचर फोन लॉन्च कर सकता है। आने वाले कुछ समय में ये 15 करोड़ 2G फीचर फोन यूजर्स 4G में स्विच होंगे। ऐसे में Airtel के फीचर फोन बाजार में आने के बाद जियोफोन को कड़ी टक्कर मिल सकती है।

टॅग्स :एयरटेलरिलायंस जियोजियो फोनफीचर फोनजियो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की