लाइव न्यूज़ :

Airtel दे रहा 119 रुपये में 56GB डेटा व अनलिमिटेड कॉल, Jio के इस प्लान से होगा मुकाबला

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 14, 2018 13:58 IST

एयरटेल के डिस्काउंट कूपन में यूजर्स को 149 रुपये के प्रीपेड प्लान में 30 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। यह जानकारी नहीं मिली है कि ये डिस्काउंट कंपनी के सभी रिचार्ज कूपर पर उपलब्ध होंगे या नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देयूजर्स को 149 रुपये के प्रीपेड प्लान में 30 रुपये का डिस्काउंट मिलेगाडिस्काउंट ऑफर के तहत यूजर्स 149 रुपये का प्लान सिर्फ 119 रुपये में खरीद सकेंगेप्लान में यूजर्स को 56 जीबी 4G डेटा मिलता है

नई दिल्ली, 14 जून: देश की दिग्गज टेलिकॉम कंपनी Airtel अपने यूजर्स को लुभाने के लिए लगातार एक से बढ़कर एक प्लान पेश कर रही है। एयरटेल ने दूसरी टेलिकॉम कंपनियों को मात देने के लिए अपने प्रीपेड प्लान में डिस्काउंट लेकर आई है। इस ऑफर के तहत कंपनी अपने यूजर्स को प्रीपेड प्लान में 30 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। डिस्काउंट ऑफर के तहत यूजर्स 149 रुपये का प्लान सिर्फ 119 रुपये में खरीद सकेंगे।

Airtel के डिस्काउंट कूपन में यूजर्स को 149 रुपये के प्रीपेड प्लान में 30 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि ये डिस्काउंट कंपनी के सभी रिचार्ज कूपर पर उपलब्ध होंगे या नहीं।

ये भी पढ़ें- Jio इफेक्ट: BSNL ने लॉन्च किए 4 नए मासिक ब्रॉडबैंड प्लान, अब 99 रुपये में मिलेगा 45 GB डेटा

Airtel का 149 रुपये का प्लान

एयरटेल के 149 रुपये के प्लान में यूजर्स को 56 जीबी 4G डेटा मिलेगा। इसके साथ ही यूजर अनलिमिटेड कॉल (लोकल+एसटीडी) और रोमिंग की सुविधा मिलेगी। यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। जिसमें यूजर को रोज 100 लोकल और नेशनल एसएमएस मिलेंगे।

Jio का डबल धमाका ऑफर

इसके अलावा, हाल ही में Jio ने एयरटेल के 149 रुपये के प्लान के टक्कर में अपना नया प्लान पेश किया है। जियो के प्लान के तहत हर यूजर को जून महीने में रीचार्ज कराने पर हर दिन इस्तेमाल के लिए अतिरिक्त 1.5 जीबी डेटा देगी।

ये भी पढ़ें- Jio के 149 रुपये वाले प्लान को टक्कर देगा Airtel का यह प्लान, अब मिलेगा 56 GB डेटा

इसके साथ ही अगर यूजर  MyJio ऐप से रीचार्ज कराते हैं तो उन्हें 100 रुपये तक की छूट भी मिलेगी। इस ऑफर की जानकारी जियो ने आधिकारिक तौर पर दी है। कंपनी के मुताबिक, जियो डबल धमाका ऑफर 12 जून 2018 को शाम 4 बजे से लेकर 30 जून 2018 तक मिलेगा। आपको बता दें कि Jio इस ऑफर के जरिए देश के सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel को टक्कर दे रही है। एयरटेल ने हाल ही में अपने कई प्रीपेड रीचार्ज पैक को ज़्यादा फायदेमंद बना दिया था।

टॅग्स :एयरटेलजिओटैरिफ प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की