लाइव न्यूज़ :

Aadhar card: आधार कार्ड ने तोड़ रिकॉर्ड, मई में 1.06 करोड़ लोगों ने किया ये महत्वपूर्ण काम, आप भी जल्दी से कीजिए, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 30, 2023 13:51 IST

Aadhar card: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा विकसित कृत्रिम मेधा / मशीन लर्निंग समाधान का उपयोग अब 47 इकाइयां कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजनवरी, 2023 में ऐसे सत्यापन की तुलना में मई में हुए सत्यापन की संख्या में 38 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सरकार के विभाग, केंद्र सरकार के मंत्रालय और कुछ बैंक हैं।घरों पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जारी करने के लिए किया जा रहा है।

Aadhar card: सेवाएं उपलब्ध करने के लिए आधार संख्या आधारित चेहरा सत्यापन में भारी उछाल आया है। मई में 1.06 करोड़ ऐसे सत्यापन हुए, जो अभी तक का सर्वाधिक मासिक आंकड़ा है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। यह लगातार दूसरा महीना है जब चेहरा सत्यापन की संख्या एक करोड़ से ज्यादा हुई है।

बयान के अनुसार, चेहरा सत्यापन की संख्या बढ़ रही है। जनवरी, 2023 में ऐसे सत्यापन की तुलना में मई में हुए सत्यापन की संख्या में 38 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा विकसित कृत्रिम मेधा / मशीन लर्निंग समाधान का उपयोग अब 47 इकाइयां कर रही हैं।

इनमें राज्य सरकार के विभाग, केंद्र सरकार के मंत्रालय और कुछ बैंक हैं। इसका उपयोग आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के पंजीकरण में, प्रधानमंत्री किसान योजना के लाभार्थियों के सत्यापन में और पेशनधारकों द्वारा घरों पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जारी करने के लिए किया जा रहा है।

इसके अलावा, इसका उपयोग कई सरकारी विभागों में कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने और कुछ प्रमुख बैंकों में उनके बैंक प्रतिनिधियों के माध्यम से खाते खोलने में भी किया जा रहा है। विज्ञप्ति में बताया गया कि मई में यूआईडीएआई ने लोगों से प्राप्त आवेदन के बाद 1.48 करोड़ आधार कार्ड को संशोधित किया। 

टॅग्स :आधार कार्डभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

भारतशिक्षा और परीक्षा: साख बहाल करने का सवाल

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

कारोबारउपलब्धि के दावों के बीच क्या सचमुच हो रहा खादी का विस्तार?, कुल कारोबार 1.70 लाख करोड़ रुपए के पार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की