लाइव न्यूज़ :

गणेश चतुर्थी 2018: स्थापित हुए लालबागचा राजा, दर्शन से होती है पूरी मनोकामना, करोड़ों का चढ़ता है चढ़ावा

By मेघना वर्मा | Published: September 12, 2018 8:54 AM

lalbaugcha raja 10 दिन के इस खास समारोह के चलते लाखों की संख्या में लोग इन्हें देखने आते हैं।

Open in App

हिन्दू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय कहा गया है। कोई भी शुभ काम हो या किसी तरह की विपत्ति आन पड़ी हो तो सबसे पहले विघ्न हर्ता भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इसी के चलते भगवान गणेश के सबसे बड़े पर्व गणेश चतुर्थी की धूम इस समय पूरे देश में दिखाई दे रही है। खास कर मुंबई में। 10 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में लोग गणेश की स्थापना करके उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। मुंबई में कई ऐसे मंडल हैं जो गणेश जी के इस उत्सव के लिए बड़े पैमाने पर पंडाल का आयोजन करती है। इन्हीं मंडलों में से एक है लालबागचा राजा। इसे मुंबई का सबसे लोकप्रिय सार्वजनिक गणेश मंडल माना जाता है। इसी मंडल नें बुधवार की सुबह 4 बजे गणेश जी यानी लालबागचा राजा की स्थापना कर दी है। 

मुंबई के लालबाग इलाके में है स्थित

इस लालबागचा राजा की स्थापना मुंबई के लालबाग इलाके में हुई है। 10 दिन के इस खास समारोह के चलते लाखों की संख्या में लोग इन्हें देखने आते हैं। इस गणेशोत्सव मंडल की स्थापना सन् 1934 में हुई थी। जिसे मुंबई का सबसे पुराना गणेशोत्सव मंडल कहा जाए तो ये गलत नहीं होगा। यही कारण है कि हर साल सिर्फ देश ही नहीं विदेशों से भी सैलानी इस लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए आते हैं। 

मात्र दर्शन से हो जाती है मनोकामना पूरी

इस लालबाग के राजा के दर्शन के लिए लोग घंटों लाइनों में खड़े रहते हैं। मान्यता ये है कि इस गणेश प्रतिमा के दर्शन करने से ही लोगों के मन की मुराद पूरी हो जाती है। इस लालबाग के राजा की ख्याति इस बात से ही लगाई जा सकती है कि हर साल यहां करोड़ों में चढ़ावा चढ़ता है। यहां भक्त अपने गणपति पर सब न्यौछावर करने को तैयार होते हैं। मंडल ने अभी तक 20 करोड़ रुपए, नकदी और सोनी दोनों के ही रुप में पैसे इकठ्ठे किये हैं। 

लाल रंग के वस्त्र में नजर आ रहे हैं गणपति

इस साल स्थापित किए गए गणपति की प्रतिमा भी बेहद आकर्षक है। लाल रंग के अंगवस्त्र के साथ सिल्वर रंग का गदा लिए गणपति विराजमान हैं। सिर पर गोल्डेन रंग का मुकुट भी बेहद मोहक है। इनके मात्र दर्शन के लिए भक्तों की 5 किलोमीटर की लम्बी लाइनें लग जाती हैं। 

(फोटो आभार - साहिल सलवी)

टॅग्स :गणेश चतुर्थीलालबाग का राजाहिंदू त्योहारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमहाराष्ट्र: अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए नाबालिग का किया अपहरण, फिर जबरन संबंध बनाने की कोशिश; विरोध करने पर किया मासूम का मर्डर

कारोबारMumbai Bandra-Worli sea link: बांद्रा-वर्ली ‘सी लिंक’ पुल पर चढ़ना महंगा, टोल शुल्क 18 प्रतिशत तक बढ़ा, एक अप्रैल से नई दर लागू, यहां देखें रेट लिस्ट

पूजा पाठRang Panchami 2024: रंग पंचमी कल, जानिए होली के 5 दिनों बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी?

कारोबारINTERVAL: नंबरों का खेल नहीं, शिक्षा जुनून है जरूरी

भारतMumbai North West Lok Sabha Seat: फिर चुनाव लड़ेंगे गोविंदा, शिवसेना यहां से दे सकती है टिकट

पूजा पाठ अधिक खबरें

भारतAAP Rally In Ramlila Maidan Delhi: ‘प्रभु राम के विरोधी’ रामलीला ग्राउंड में', 'आप' की महारैली पर बीजेपी ने जारी किया पोस्टर

भारत"बदरुद्दीन अजमल चुनाव से पहले निकाह कर लें, नहीं तो बाद में जेल भेजूंगा", हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा

भारत"नरेंद्र मोदी झूठा आरोप लगाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से माफी मांगे", जयराम रमेश ने सीबीआई द्वारा प्रफुल्ल पटेल का केस बंद करने पर कहा

भारतINDIA Bloc Maharally: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज इंडिया गठबंधन की दिखेगी ताकत, 'लोकतंत्र बचाओ' रैली में कई विपक्षी दिग्गज नेता होंगे शामिल

भारतLok Sabha Elections 2024: "मोदीजी, भ्रष्टाचारियों को चुन-चुनकर भाजपा की वॉशिंग मशीन में धो रहे हैं", प्रियंका गांधी ने जनार्दन रेड्डी की 'भाजपा वापसी' पर किया व्यंग्य