लाइव न्यूज़ :

Diwali 2023: विश्व की टॉप मिठाई में शामिल, 'रस मलाई' और 'काजू कतली'

By आकाश चौरसिया | Updated: November 1, 2023 19:01 IST

टेस्ट एटलस की मानें तो विश्व में रस मलाई को 31 वां स्थान प्राप्त हुआ है, यह भारत में काफी पसंद की जाने वाली मिठाई है। यह क्रीम, चीनी, मिल्क और इलायची के स्वाद वाले पनीर से मिलकर बनती है।

Open in App
ठळक मुद्देविश्व की टॉप मिठाइयों में शामिल हुई काजू कतली और रसमलाईदोनों को ही भारत में काफी पसंद किया जाता हैइनका इस्तेमाल लोग त्योहारों में एक-दूसरे को आदान-प्रदान करने में करते हैं

नई दिल्ली: दीपावली 2023 पर्व देश भर में मनाया जा रहा है। इस बीच लोग काजू कतली और रस मलाई की बात कर रहे हैं क्योंकि यह देश ही नहीं विदेशों में अपने स्वाद के लिए मशहूर हैं। आज जो रिपोर्ट आई है उसमें बताया गया है कि यह विश्व की टॉप मिठाइयों में शामिल हो गई हैं।

टेस्ट एटलस के अनुसार, रस मलाई को 31 वां स्थान प्राप्त हुआ है, यह भारत में काफी पसंद की जाने वाली मिठाई है। यह क्रीम, चीनी, मिल्क और इलायची के स्वाद वाले पनीर से मिलकर बनती है। इस मिठाई में चार चांद तब और लग जाते हैं, जब बादाम, काजू और इसे केसर का सुगंधित का फाइनल टच मिलता है। 

वहीं, रस मलाई को पश्चिम बंगाल में ज्यादा पसंद किया जाता है और इसे शुरुआती पहचान वहीं से मिली है। इसे अक्सर ऊपर परत के बिना मलाईदार चीज़केक के रूप में परिभाषित किया जाता है। 

रस मलाई शब्द दो हिंदी शब्दों से मिलकर बना है, रस जिसका मतलब है 'जूस' और मलाई का तात्पर्य है 'क्रीम'। इस मिठाई को आम तौर पर फ्रिज में ही रखा जाता है, मिठाई पर इलायची के बीज और ड्राई फ्रूट से सजाया जाता है। रस मलाई का उपयोग खास तौर पर दिवाली और होली जैसे बड़े पर्व पर ज्यादा होता है। 

आखिर में जब काजू कतली का नाम आता है तो इसे भी भारत में त्योहार पर और शादी के अवसर पर आए हुए मेहमानों को परोसा जाता है। इस मिठाई को विश्व में 41 स्थान मिला है। इन्हें काजू बर्फी के नाम से जाना जाता है।

टॅग्स :दिवालीत्योहारहिंदू त्योहारदेव दीपावलीकरवा चौथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारत्योहारों और छुट्टियों पर किराया बढ़ाकर यात्री से जमकर कमाई?, मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा-अवैध बुकिंग ऐप्स पर सख्ती करने की तैयारी?

पूजा पाठMay 2026 Festival Calendar: मोहिनी एकादशी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, नोट कर लें मई महीने की त्योहारों की तारीख

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना