लाइव न्यूज़ :

Chandra Grahan 2024: 100 साल बाद होली पर चंद्र ग्रहण, जानें ग्रहण का समय, सूतक काल और प्रभाव

By रुस्तम राणा | Published: March 14, 2024 3:48 PM

Chandra Grahan 2024 Date and Time: इस बार 25 मार्च (सोमवार) को होली है और इसी दिन चंद्र ग्रहण भी लगेगा। यह साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा, जो उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा।

Open in App

Chandra Grahan 2024:  इस साल होली पर चंद्र ग्रहण लग रहा है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, 100 साल बाद ऐसा योग आया है कि चंद्र ग्रहण होली पर लगेगा। इस बार 25 मार्च (सोमवार) को होली है और इसी दिन चंद्र ग्रहण भी लगेगा। यह साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा, जो उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। इसमें चंद्रमा का रंग मलिन और धुंधला हो जाता है और चंद्रमा का भाग कटा हुआ नजर नहीं आता है। उपच्छाया चंद्र ग्रहण में पृथ्वी की सीधी छाया चंद्रमा पर नहीं पड़ती है। इसी खगोलीय घटना को उपछाया चंद्र ग्रहण कहते हैं। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सिंतबर 2024 (बुधवार) को लगेगा। 

होली पर लगने वाले चंद्र ग्रहण का समय 

चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 24 मिनट से शुरू होगा, जो दोपहर 03 बजकर 01 मिनट तक रहेगा।उपच्छाया से पहला स्पर्श - 10:24 ए एमपरमग्रास चन्द्र ग्रहण - 12:43 पी एमउपच्छाया से अन्तिम स्पर्श - 03:01 पी एमउपच्छाया की अवधि - 04 घण्टे 36 मिनट्स 56 सेकण्ड्स

चंद्र ग्रहण का सूतक काल

साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस कारण इसका सूतक काल नहीं लागू होगा। सूतक काल ग्रहण के दौरान अशुभ अवधि होती है, जो चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पूर्व लग जाती है और ग्रहण के समाप्त होने पर ही खत्म होती है। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य, खान-पान आदि नहीं किए जाते हैं। सूतक काल का प्रभाव बच्चों, बृद्धों और अस्वस्थ लोगों के लिए नहीं मान्य होता है। 

किन देशों में दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण 

यह चंद्र ग्रहण अमेरिका, जापान, रूस के कुछ हिस्से, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हॉलैंड, बेल्जियम, दक्षिणी नॉर्वे और स्विट्जरलैंड में दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण का प्रभाव

साल का पहला चंद्र ग्रहण कन्या राशि में लगेगा। किंतु चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप से पड़ेगा। ज्योतिष के अनुसार मिथुन, सिंह, कन्या, मकर और धनु राशि के जातकों पर इस चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव रहेगा। वही मेष,तुला और कुंभ राशि के जातकों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा। 

टॅग्स :चन्द्रग्रहणचंद्रमाज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 17 May 2024: आज धन के मामले में सावधान रहें ये 3 राशि के लोग, आर्थिक नुकसान होने की संभावना

पूजा पाठआज का पंचांग 17 मई 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठआज का पंचांग 16 मई 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 15 May 2024: मिथुन राशिवालों के लिए किस्मत आजमाने का है अच्छा दिन, पढ़ें सभी राशियों का फल

पूजा पाठआज का पंचांग 15 मई 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठSita Navami 2024: सीता नवमी पर पारिवारिक कलह को दूर करने के लिए करें जरूर करें यह उपाय

पूजा पाठMohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी पर बन रहे हैं कईं शुभ योग, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और कथा

पूजा पाठJyeshtha Month 2024: कब शुरू हो रहा ज्येष्ठ महीना, जानें इस दौरान मनाए जानते हैं कौन-कौन से त्यौहार और व्रत

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 16 May 2024: आज इन 4 राशियों के योग में है धन, जानिए क्या कहता है आपका भाग्य

पूजा पाठआज सूर्य का वृषभ राशि में होगा प्रवेश, इन 5 राशिवालों को मान-सम्मान, धन-दौलत, उच्च पद, सरकारी जॉब समेत मिलेंगी ढेरों सौगात