लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Assembly Elections 2023: रवींद्र सिंह भाटी मार रहे है बाजी, निर्दलीय उम्मीदवारों का शिव सीट पर बोलबाला

By आकाश चौरसिया | Updated: December 3, 2023 10:34 IST

रवींद्र का प्रचार काफी धुंआधार रहा था और उन्हें स्थानीय जनता का समर्थन भी मिल रहा था। इसकी वजह यह भी है कि उन्होंने जोधपुर यूनिवर्सिटी से निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में साल 2018 में अध्यक्ष पद पर शानदार जीत हासिल की थी। यूनिवर्सिटी चुनाव में उन्हें 1294 वोट से चुनाव जीतने में कामयाब हुए थे।

Open in App

जयपुर: बाड़मेर की शिव विधानसभा सीट से रवींद्र सिंह भाटी 14500 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरे निर्दलीय उम्मीदवार फतेह खान 7197 वोट के साथ टक्कर दे रहे हैं। जबकि, भाजपा का काफी बुरा हाल है। 

रवींद्र का प्रचार काफी धुंआधार रहा था और उन्हें स्थानीय जनता का समर्थन भी मिल रहा था। इसकी वजह यह भी है कि उन्होंने जोधपुर यूनिवर्सिटी से निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में साल 2018 में अध्यक्ष पद पर शानदार जीत हासिल की थी। यूनिवर्सिटी चुनाव में उन्हें 1294 वोट से चुनाव जीतने में कामयाब हुए थे। इसके बाद जोधपुर और बाड़मेर में उनके नाम का डंका बजने लगा था। वो पहले आरएसएस के युथ विंग अखिल विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं। 

इस बार भी चुनाव 2023 में उन्होंने भाजपा को ज्वाइन कर लिया था और शिव से टिकट मांग रहे थे। लेकिन, पार्टी ने स्थानीय नेताओं की ओर से न कहने पर आलाकमान ने टिकट नहीं दिया, तो रवींद्र ने निर्दलीय सेब के निशान पर चुनाव लड़ने की योजना बनाई और चुनाव में अपने नाम का ताल ठोक दिया। 

भाजपा से उम्मीदवार स्वरूप सिंह खारा को 1539 वोट मिलते दिख रहे हैं। दूसरी तरफ अमीन खान ने मोर्चा नहीं छोड़ा है, उन्हें भी ठीक-ठाक मत यानी 3597 मिल गए हैं। वहीं अगर पार्टियों की बात करें तो चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा को 99, कांग्रेस को 73 सीटें मिल रही हैं। लेकिन, इस बार 9 निर्दलीय उम्मीदवार जीतते हुए नजर आ रहे हैं।   

टॅग्स :राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023राजस्थानविधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

राजस्थान अधिक खबरें

राजस्थानUdaipur Communal Tensions: स्कूल छात्र की लड़ाई में उदयपुर सुलगा, सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद

राजस्थानबीकानेर: रोट्रेक्ट मरुधरा ने "हर घर राम" अभियान के तहत 2100 राम लला प्रतिमाओं का किया वितरण

राजस्थानIAF Aircraft Crash: जैसलमेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, धूं-धूं जलकर हुआ खाक

राजस्थानराजस्थान में चलाई रामलहर, गुरु कृपा और शास्त्र ज्ञान के धनी हैं विनायक शर्मा

राजस्थानRajasthan Budget 2024: गरीब बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख रुपए का बॉन्ड देगी सरकार, वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की घोषणा