लाइव न्यूज़ :

फिर से डॉलर के मुकाबले रुपया गिरने पर राहुल ने कसा मोदी सरकार पर तंज, कहा-यह ब्रेकिंग नहीं...ब्रोकेन है

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 4, 2018 12:18 IST

लगातर रुपये में कमजोरी चिंता का विषय बनती जा रही है। वहीं, लगातार तेल की बढ़ती वैश्विक कीमतों और पूंजी निकासी जारी रहने के बीच आयातकों से अमेरिकी मुद्रा के लिए मजबूत मांग के चलते रुपया निचले स्तर पर पहुंच रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 04 सितंबरः डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार रिकॉर्ड तोड़ गिरावट आ रही है। गुरुवार को भी रुपया डॉलर के मुकाबले 36 पैसे सस्ता हुआ है, जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फिर से हमला बोला है। उन्होंने दोबारा ट्वीट कर इशारों ही इशारों में तंज कसते हुए नरेंद्र मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया है। बता दें, ट्विटर के जरिए राहुल गांधी केंद्र सरकार पर आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। 

राहुल गांधी ने रुपये के गिरने के बाद आई ब्रेकिंग न्यूज को लेकर कहा, '#ब्रेकिंग: रुपया 73.77 पर लुढ़का।' इसके बाद उन्होंने आगे कहा, 'यह (रुपया) ब्रेकिंग नहीं, ब्रोकेन (टूटा हुआ) है।'इससे पहले उन्होंने बुधवार को कविता लिखकर हमला बोला था, जिसमें राहुल ने कहा, रुपया गया 73 पार महँगाई मचाए हाहाकार,तेल-गैस में लगी है, आग बाजार में मची भागम-भाग, ओ 56 इंच सीने वाले, कब तक चलेगा ‘साइलेंट मोड’, कहाँ है ‘अच्छे दिन का कोड’?'उल्लेखनीय है गुरुवार को पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 73.70 पर पहुंचा। बाजार खुलने के तुरंत बाद ही रुपये में गिरावट बढ़ी और 73.70  प्रति डॉलर के स्तर तक फिसल गया। यह अबतक का सबसे निचला स्तर है। इससे पहले बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 43 पैसे गिरकर 73.34 रुपये पर पहुंच गया था।

लगातर रुपये में कमजोरी चिंता का विषय बनती जा रही है। वहीं, लगातार तेल की बढ़ती वैश्विक कीमतों और पूंजी निकासी जारी रहने के बीच आयातकों से अमेरिकी मुद्रा के लिए मजबूत मांग के चलते रुपया निचले स्तर पर पहुंच रहा है। इसके अलावा अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वार का भी असर मार्केट पर दिख रहा है।

उधर, तुर्की में इकनोमिक क्राईसस ने भी भारतीय रुपये पर दबाव डाला है। केवल भारत की नहीं बल्कि दुनियाभर में कई प्रमुख करंसी में लगातार कमजोरी देखी जा रही है।

टॅग्स :राहुल गांधीभारतीय रुपयानरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया