लाइव न्यूज़ :

RTI में खुलासाः हरियाणा के गवर्नर सत्यदेव नारायण आर्य, सीएम खट्टर सहित कई मंत्री के पास नागरिकता के सबूत नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2020 13:30 IST

मुख्यमंत्री सचिवालय शाखा के पास सीएम मनोहर लाल और उनकी सरकार के कैबिनेट मंत्रियों और राज्यपाल की नागरिकता से जुड़े कोई सुबूत नहीं है। इसका खुलासा एक आरटीआई में हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देपानीपत के समालखा कस्बे के आरटीआई कार्यकर्ता पीपी कपूर ने इस संबंध में आरटीआई लगाई थी।इस RTI में उन्हें जो जवाब मिला, वह काफी हैरान करने वाला था।

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राज्य के कई मंत्री के पास नागरिकता सबूत नहीं है। सूचना का अधिकार (RTI) कानून के तहत खुलासा हुआ है।

मुख्यमंत्री सचिवालय शाखा के पास सीएम मनोहर लाल और उनकी सरकार के कैबिनेट मंत्रियों और राज्यपाल की नागरिकता से जुड़े कोई सुबूत नहीं है। इसका खुलासा एक आरटीआई में हुआ है। पानीपत के समालखा कस्बे के आरटीआई कार्यकर्ता पीपी कपूर ने इस संबंध में आरटीआई लगाई थी। इस RTI में उन्हें जो जवाब मिला, वह काफी हैरान करने वाला था।

पीपी कपूर ने मुख्यमंत्री सचिवालय हरियाणा में 20 जनवरी 2020 को आरटीआई लगाई थी। इसमें जानकारी मांगी गई थी कि हरियाणा के राज्यपाल, सीएम मनोहर लाल इनके सभी मंत्रिमंडल के सहयोगी मंत्रियों के नागरिकता प्रमाण पत्र। भारतीय नागरिक होने के सुबूत के रिकॉर्ड की सत्यापित प्रति उपलब्ध करवाई जाए।

मुख्यमंत्री सचिवालय की राज्य जन सूचना अधिकारी एवं अधीक्षक पूनम राठी ने इसका जवाब देते हुए कहा है कि उनकी शाखा के पास ऐसा कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। उनके द्वारा मांगी गई जानकारी निर्वाचन आयोग के पास उपलब्ध हो सकती है। ऐसे में इस बारे में निर्वाचन आयोग से पत्राचार करें। राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले प्रचार करते हुए मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि वे हरियाणा में एनआरसी लागू करेंगे।

पी.पी. कपूर की RTI में हरियाणा की पब्लिक इंफॉर्मेशन ऑफिसर पूनम राठी ने कहा कि उनके रिकॉर्ड में इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, 'माननीयों के नागरिकता संबंधी दस्तावेज चुनाव आयोग के पास हो सकते हैं।' बताते चलें कि पिछले साल सितंबर में विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वादा किया था कि वह अवैध प्रवासियों को हरियाणा से निकालने के लिए राज्य में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) लागू करेंगे।

 

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टरनागरिकता संशोधन कानूनएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आरटीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा