लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः अशोक तंवर ने बताई कांग्रेस से इस्तीफे की वजह, बीजेपी में जाने की संभावनाओं पर दिया ये जवाब

By भाषा | Updated: October 5, 2019 15:08 IST

अशोक तंवर ने कहा कि उनके सामने पार्टी छोड़ने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था और वह फिलहाल भाजपा या किसी अन्य पार्टी में शामिल नहीं होने जा रहे।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ दिनों पहले ही उन्होंने राज्य विधानसभा चुनाव के बनी विभिन्न समितियों से इस्तीफा दे दिया था। अशोक तंवर ने कहा कि उनके सामने पार्टी छोड़ने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण से नाराज प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने शनिवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और आरोप लगाया कि कांग्रेस के भीतर के कुछ लोगों के कारण पार्टी अस्तित्व के संकट से जूझ रही है। तंवर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे त्यागपत्र में यह आरोप भी लगाया कि पार्टी को खत्म करने की साजिश की जा रही है। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने राज्य विधानसभा चुनाव के बनी विभिन्न समितियों से इस्तीफा दे दिया था।

तंवर ने ''पीटीआई-भाषा'' से बातचीत में कहा कि उनके सामने पार्टी छोड़ने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था और वह फिलहाल भाजपा या किसी अन्य पार्टी में शामिल नहीं होने जा रहे। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि राहुल गांधी के करीबियों की ''राजनीतिक हत्या'' की जा रही है। त्यागपत्र में तंवर ने कहा, ''मौजूदा समय में कांग्रेस अपने राजनीतिक विरोधियों के कारण नहीं, बल्कि आपसी अंतर्विरोधों के चलते अस्तित्व के संकट से जूझ रही है। जमीन से उठे और किसी बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक नहीं रखने वाले मेहनती कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है।''

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि पार्टी में ‘‘पैसे, ब्लैकमेलिंग और दबाव बनाने रणनीति’’ काम कर रही है। तंवर ने पार्टी के महासचिव प्रभारी गुलाम नबी आजाद और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि इन नेताओं के साथ ''सांठगांठ'' ही टिकट पाने का सबसे महत्वपूर्ण मापदण्ड रहा और ऐसे में पांच साल मेहनत करने वाले कई कार्यकर्ता टिकट पाने से उपेक्षित रह गए। उन्होंने कांग्रेस से अपने अपने ढाई दशक के जुड़ाव और राजनीतिक घटनाक्रमों का हवाला देते हुए कहा, ''मेरी लड़ाई व्यक्तिगत नहीं है, बल्कि उस व्यवस्था के खिलाफ है जो देश की सबसे पुरानी पार्टी को खत्म कर रही है।''

दरअसल, पिछले महीने तंवर को हटाकर पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा को प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। इसके साथ ही हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष और चुनाव प्रबन्धन समिति का प्रमुख बनाया गया था। तंवर और समर्थकों ने टिकट वितरण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पिछले दिनों पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया था। शैलजा ने तंवर के आरोपों को खारिज करते हुए शुक्रवार को कहा कि टिकट तय प्रक्रिया के तहत दिए गए हैं और सभी नेताओं को मिलकर कांग्रेस को जिताने के लिए काम करना चाहिए।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतNayab Singh Saini oath: 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे सैनी?, पीएम मोदी सहित कई एनडीए शासित राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे गवाह!

भारतNew BJP government in Haryana: 15 अक्टूबर को शपथ?, 25000 पदों के लिए भर्ती परीक्षा के परिणाम जल्द, नायब सिंह सैनी की घोषणा

भारतHaryana Assembly Elections ADR REPORT 2024: 13 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले, 86 विधायक करोड़पति?, एडीआर रिपोर्ट में खुलासा

भारतHaryana Election Results 2024: हरियाणा में हार का असर?, दिल्ली में ‘आप’ ने कांग्रेस को कहा ना, राहुल गांधी को अरविंद केजरीवाल ने दिया झटका?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा