लाइव न्यूज़ :

आमंत्रण के बावजूद कार्यक्रम में नहीं पहुंचे तेजस्वी-तेजप्रताप, दोनों के बिना ही RJD ने मनाई जयंती

By एस पी सिन्हा | Updated: September 24, 2018 00:54 IST

राष्ट्रीय जनता दल की ओर से पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। 

Open in App

पटना, 23 सितंबर:बिहार में मुख्य विपक्षी दल राजद में इन दिनों सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। छोटे भाई तेजस्वी और बडे भाई तेजप्रताप के बीच का विवाद सतह पर आने लगा है। शायद यही वजह है कि दोनों हाल के दिनों में एक मंच पर एक साथ आने से परहेज करते हैं। 

आज एक बार फिर यही स्तिथि देखने को मिली भोला पासवान शास्त्री की जयंती पर। जब दोनों में से कोई भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल की ओर से पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। 

आयोजकों ने पहले से ही ये प्रचारित कर रखा था कि तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के शुरू होने के बाद भी मंच से ये घोषणा की जाती रही कि तेजस्वी, तेजप्रताप और राबडी देवी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंच रहे हैं। 

लेकिन लालू यादव के परिवार का कोई सदस्य नहीं पहुंचा। मंच पर मुख्य कुर्सी बहुत देर तक खाली रही। काफी देर इंतजार के बाद राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा। रघुवंश प्रसाद सिंह को खाली कुर्सी पर बिठाया गया। 

कहा जा रहा है कि राजद विधायक विजय प्रकाश कार्यक्रम के बीच में ही तेज प्रताप यादव को कार्यक्रम में लाने के लिए गए, लेकिन तेज प्रताप यादव नहीं आये। वहीं, दर्शक दीर्घा से यह मांग होती रही कि आखिर तेजस्वी यादव कब आएंगे? लेकिन मंच की ओर से जवाब नहीं मिला। 

नजीता ये हुआ कि धीरे धीरे कुर्सियां खाली होती गई और आधे से अधिक लोग कार्यक्रम के बीच में ही कुर्सी छोडकर हॉल से बाहर निकल गए। कार्यकर्ताओं के मन इस बात की टीस रही कि दोनों भाइयों में से कोई भी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।

 

टॅग्स :बिहारतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवआरजेडीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

राजनीति अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे