लाइव न्यूज़ :

बाबरी विध्वंस मामले में 48 घंटे बाद फैसला, उमा भारती ने कहा- फांसी मंजूर पर जमानत नहीं

By अनुराग आनंद | Updated: September 28, 2020 20:51 IST

जेपी नड्डा को लिखे पत्र में उमा भारती ने कहा है कि यदि कोर्ट हमारे खिलाफ फैसला सुनाती है तो फांसी मंजूर होगा, मगर जमानत नहीं लूंगी।

Open in App
ठळक मुद्देउमा भारती ने ट्वीट कर कहा है कि बताया है कि मैं अभी हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच वन्दे मातरम् कुंज में क्वारंटीन हूं।उमा भारती ने कहा कि हमने रामकाज किया था, जो सफल हो गया है और हमें इस बात का गर्व है।भाजपा अध्यक्ष को लिखे पत्र में उमा भारती ने कहा कि हमारा सपना अब पूरा हो रहा है।

नई दिल्ली: बाबरी विध्वंस मामले में अब से 48 घंटे बाद 30 सितंबर 2020 को सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा फैसला सुनाया जाना है। इस मामले में  भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी , मुरली मनोहर जोशीउमा भारती भी आरोपी हैं। 

एनबीटी के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर उमा भारती ने कहा है कि कुछ समय बाद बाबरी विध्वंस को लेकर फैसला आने हैं। मुझे नहीं पता कि क्या फैसला आएगा। लेकिन, यदि कोर्ट हमारे खिलाफ फैसला सुनाती है तो फांसी मंजूर होगा, मगर जमानत नहीं लूंगी। उमा भारती ने इसके साथ ही कहा कि जो भी फैसला होगा अब स्वीकार है। 

इस समय कोरोना पॉजिटिव हैं उमा भारती-

टीओआई की मानें तो इस समय उमा भारती कोरोना पॉजिटिव हैं। वह लगातार ट्वीट कर अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दे रही हैं। उन्होंने कहा है कि उनके ड्राइवर को पिछले कई दिनों से कोरोना था। लेकिन, इस बात की जानकारी नहीं होने की वजह से वह भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। 

उमा भारती ने एक ट्वीट में लिखा कि मैंने हिमालय में कोविड के सभी नियमों और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया, फिर भी मैं कोरोना पॉजिटिव निकली हूं। उन्होंने बताया है कि मैं अभी हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच वन्दे मातरम् कुंज में क्वारंटीन हूं।

उमा भारती 30 सितंबर को सीबीआई अदालत में पेश होना चाहती हैं-

उमा भारती ने कहा है कि वह सीबीआई की विशेष अदालत में कोरोना संक्रमित होने के बावजूद पेश होना चाहती हैं। उमा भारती ने कहा कि बाबरी विध्वंस मामले में आरोपी बनाए गए अन्य लोगों का भी कहना है कि कोर्ट का जो भी फैसला होगा हमें मंजूर होगा।

उनका कहना है कि हमने कोई गलत काम नहीं किया था। हमने रामकाज किया था, जो सफल हो गया है और हमें इस बात का गर्व है। उमा ने कहा कि अब हमारा सपना पूरा हो रहा है। 

टॅग्स :उमा भारतीजेपी नड्डाएल के अडवाणीमुरली मनोहर जोशी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतAssam Chief Minister Oath Ceremony Updates: आज लगातार दूसरी बार असम मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे हिमंता बिस्वा सरमा?, मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 4 मंत्री कौन हैं?

भारतअमित शाह को पश्चिम बंगाल और जेपी नड्डा को असम के लिए BJP का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा