लाइव न्यूज़ :

भाबीजी घर पर हैं में मलखान का रोल निभाने वाले अभिनेता दीपेश भान का निधन

By संदीप दाहिमा | Updated: July 23, 2022 16:53 IST

Open in App
1 / 6
कॉमेडी शो “भाबीजी घर पर हैं!” और “एफआईआर” से लोकप्रिय हुए टेलीविजन अभिनेता दीपेश भान का शनिवार को निधन हो गया। वह 41 वर्ष के थे। लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम “एफआईआर” से भान की सह-कलाकार, अभिनेत्री कविता कौशिक ने ट्विटर पर उनके निधन की खबर साझा की। उन्होंने लिखा, “दीपेश भान के 41 साल की उम्र में निधन की खबर से सदमे में हूं। एफआईआर की कास्ट में वह एक महत्वपूर्ण सदस्य थे। वह एकदम फिट आदमी थे। न कभी शराब पी, न सिगरेट।
2 / 6
एक पत्नी और एक साल के बच्चे और माता-पिता और हम सभी को पीछे छोड़कर वह चले गये।” हालांकि, भान की मौत के असल कारण का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन मीडिया खबरों के मुताबिक, अभिनेता सुबह क्रिकेट खेलते हुए अचानक गिर पड़े।
3 / 6
“भाबीजी घर पर हैं!” के कलाकार रोहिताश गौड़ ने कहा कि जब उन्होंने यह खबर सुनी तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ। गौड ने “पीटीआई-भाषा” से कहा, “हमें सुबह सात बजे पता चला कि वह क्रिकेट खेलते समय गिर गये थे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
4 / 6
वह खुश और तंदरुस्त व्यक्ति थे। यह स्तब्ध करने वाला है कि उनका अचानक निधन हो गया।” कार्यक्रम के निर्माता संजय और बिनैफर कोहली ने कहा कि इस खबर से उनका दिल टूट गया है।
5 / 6
उन्होंने एक संयुक्त बयान में कहा, “वह 'भाबीजी घर पर हैं' के सबसे समर्पित अभिनेताओं में से एक और हमारे परिवार की तरह थे।
6 / 6
वह सभी को बहुत याद आएंगे। उनके परिवार के प्रति हमारी संवेदना। उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले। ईश्वर उनके परिवार को इस बड़ी क्षति से उबरने की शक्ति दें।” भान के परिवार में उनकी पत्नी और एक साल का बेटा है।
टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब