लाइव न्यूज़ :

प्यार में हो जाए तकरार तो प्रेमी पर सबसे ज्यादा अत्याचार करते हैं इन 5 राशियों के जातक

By ललित कुमार | Published: December 19, 2018 7:37 AM

Open in App
1 / 6
प्यार में पड़ना आसान है लेकिन उसे निभाना और एक नाम देना, यह एक बड़ा चैलेंज होता है। इसके बाद उस प्यार को कायम रखना और पार्टनर के साथ खुशहाल जिंदगी बिताना भी चैलेंज है। हर कोई इस चैलेंज में सफल नहीं होता है। कई लोग चैलेंज से हारकर पीछे हो जाते हैं। ये लोग अपनी सहूलियत के लिए पार्टनर का दिल तोड़ने के लिए भी खुद को राजी कर लेते हैं। आइए आपको उन 5 राशि चिह्नों के बारे में बताते हैं जो प्यार में दिल तोड़ने से पहले सोचते नहीं हैं।
2 / 6
धनु राशि (Sagittarius - 22 नवंबर से 21 दिसंबर): इन लोगों को अपनी स्वतंत्रता और चाहतों से बेहद प्यार होता है। अगर इन्हें पार्टनर वो ना मिले तो ये उसे छोड़ने से पहले एक क्षण भी सोचते नहीं हैं। इतना ही नहीं, साथी का दिल तोड़ने के बाद इन्हें उसका दर्द भी कभी समझ में नहीं आता है।
3 / 6
कुंभ राशि (Aquarius - 20 जनवरी से 18 फरवरी): इस राशि के लोग कभी बहे अपने पार्टनर को कहकर ब्रेकअप नहीं करते हैं, बल्कि कुछ ना कुछ ऐसा काम करते हैं जिससे पार्टनर को बेहद दुःख पहुँचते और वो खुद ही इन्हें छोड़कर चला जाए। जैसे कि पार्टनर के सामने किसी और से फ़्लर्ट करना, उनके सामने किसी और से बातें करना, दूसरे को समय देना, पार्टनर के बनाए प्लान्स इग्नोर करके किसी और के साथ निकला जाना। ऐसा करते हुए इन्हें कोई पछतावा भी नहीं होता है।
4 / 6
मिथुन राशि (Gemini - 21 मई से 20 जून): अपने दोहरे व्यक्तित्व के लिए मशहूर मिथुन राशि के लोगों के साथ रिश्ता निभाना थोड़ा मुश्किल होता है। क्योंकि आप इनके मूड को भांप नहीं सकते हैं। मगर मिथुन राशि का पार्टनर रिलेशनशिप में आपसे दूर जा रहा है और एक दिन ब्रेकअप करेगा, यह आपके लिए सरप्राइज नहीं होगा। आप पहले ही भांप लेंगे।
5 / 6
मीन राशि (Pisces - 19 फरवरी से 20 मार्च): मीन राशि के लोग जब तक आपके साथ खुश हैं वे दुनिया के सबसे 'स्वीट' व्यक्ति की तरह बर्ताव करेंगे। लेकिन एक बार आप उनके मन से उतर जाएं तो दुनिया में उनसे बुरा इंसान कोई नहीं हो सकता है। वे आपके परेशान करने की हर बुरी कोशिश कर सकते हैं। सबसे बुरी बात तो यह है कि उन्हें ऐसा करते समय कोई पछतावा भी नहीं होता है।
6 / 6
सिंह राशि (Leo - 3 जुलाई से 22 अगस्त): सिंह राशि के लोग ब्रेकअप करते समय साथी को दुनिया की सबसे बुरी फीलिंग की एहसास दिलाते हैं। अगर आप सिंह राशि के व्यक्ति के लये स्पेशल हैं तो वे आपको दिल में खास जगह देंगे और अपनी जिन्दगी की टॉप प्रायोरिटी पर रखेंगे। लेकिन अगर आप उनके दिल से उतर गए तो वे दुनिया के सामने आपको बेइज्जत करने की भी हिम्मत रखते हैं।
टॅग्स :राशिचक्रज्योतिष शास्त्ररिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठWeekly Horoscope (06 to 12 May 2024): जानें मई माह के नए सप्ताह में किन राशियों का जागेगा सोया भाग्य, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 05 May 2024 : आज मेष, मिथुन और मिथुन राशिवालों को आर्थिक रूप से होगा फायदा

पूजा पाठआज का पंचांग 05 मई 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2024: इस अक्षय तृतीया राशि के अनुसार करें खरीदारी, अक्षय फल की होगी प्राप्ति

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 03 May 2024: आज किसी पर आँख मूंदकर भरोसा न करें, पड़ सकता है भारी, जानें अपना दैनिक फलादेश

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश

रिश्ते नातेHappy Propose Day 2024: इन मैसेज को भेजकर पार्टनर से करें प्यार का इजहार, यहां से ले सही आइडिया

रिश्ते नातेRose Day 2024: सिर्फ रोज नहीं, इन चीजों से भी पार्टनर को करें खुश; यादगार रहेगा आज का दिन