लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा चुनावः कल मतदान, आठ राज्य, 19 सीट, सिंधिया और दिग्विजय सिंह सहित दिग्गजों की साख दांव पर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 18, 2020 16:42 IST

Open in App
1 / 7
देश भर में कल राज्यसभा चुनाव होगा। आठ राज्यों के और 19 सीटों पर वोटिंग की जाएगी। भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गज मैदान में हैं। दोनों दल अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए हरसंभव कोशिश में जुटी है. बीजेपी ने मध्य प्रदेश और गुजरात में कांग्रेस का समीकरण बिगाड़ दिया है।
2 / 7
मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के विधायक अंतिम रूप देने के लिए बैठकें कर रहे हैं। दोनों ही दलों ने दो-दो उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा के दोनों उम्मीदवार पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी चुनाव में हैं। कांग्रेस ने दिग्वियज सिंह और वरिष्ठ दलित नेता फूल सिंह बरैया को अपना उम्मीदवार बनाया है।
3 / 7
मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीट हैं तथा फिलहाल 24 सीट रिक्त होने की वजह से विधानसभा की प्रभावी संख्या 206 है। इसमें भाजपा के 107, कांग्रेस के 92, बसपा के दो, सपा का एक तथा चार निर्दलीय विधायक हैं। इस स्थिति में राज्यसभा में निर्वाचन के लिए किसी भी उम्मीदवार को 52 मतों की जरूरत होगी।
4 / 7
राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव के लिये सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। तीन सीटों पर चार उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। दो कांग्रेस के और दो भाजपा के उम्मीदवारों ने अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। कांग्रेस ने के सी वेणुगोपाल और नीरज डांगी को मैदान में उतारा है जबकि भाजपा ने राजेन्द्र गहलोत और ओंकार सिंह लखावत को उम्मीदवार बनाया है। 200 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के 107 अपने विधायक हैं। 12 निर्दलीय उसका समर्थन कर रहे हैं। राष्ट्रीय लोकदल, माकपा, और भारतीय ट्राईबल पार्टी के विधायक भी उसके साथ है। सत्ताधारी पार्टी के पास दो सीटों पर जीत के लिये पर्याप्त बहुमत है। वहीं विपक्षी भाजपा के 72 विधायक है और उसे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के तीन विधायकों का समर्थन प्राप्त है। पार्टी के पास एक सीट पर आसानी से जीत दर्ज करने के लिये संख्या बल है। एक सीट पर जीत दर्ज करने के लिये 51 मतों की आवश्यकता है।
5 / 7
पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के गृहराज्य गुजरात में चार राज्यसभा सीटों पर पांच प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। बीजेपी की ओर से अभय भारद्वाज और रमीलाबेन बारा के साथ तीसरे कैंडिडेट के तौर पर नरहरी अमीन मैदान में हैं जबकि कांग्रेस ने शक्ति सिंह गोहिल और भरत सिंह सोलंकी की साख दांव पर लगी हुई है। सदस्य को जीतने के लिए 35 वोटों की जरूरत है। बीजेपी के पास 103 विधायक हैं जबकि कांग्रेस के पास 65 विधायक बचे हैं। इसके अलावा 2 बीटीपी, एक एनसीपी और एक निर्दलीय विधायक हैं। ऐसे में कांग्रेस अगर बीटीपी, एनसीपी और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन हासिल करने में कामयाब रहती है तो भी उसे अपने प्रत्याशी को जीतने के लिए एक विधायक के वोट की जरूरत पड़ेगी।
6 / 7
झारखंड की 2 राज्यसभा सीटों पर 3 उम्मीदवार मैदान में है। जेएमएम से शिबू सोरेन, बीजेपी से झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश तो कांग्रेस से शहजादा अनवर किस्मत आजमा रहे हैं। विधायकों के आंकड़े के लिहाज से जेएमएम के शिबू सोरेन की एक सीट पक्की है और दूसरी सीट के लिए कांग्रेस और बीजेपी के बीच शह-मात का खेल जारी है. दोनों पार्टियां आजसू और अन्य विधायकों को साधने में जुटी हैं।
7 / 7
आंध्र प्रदेश की 4 राज्यसभा सीटों पर पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। वाईएसआर कांग्रेस की ओर से पिल्ली सुभाष चंद्रबोस, मोपीदेवी वेंकटरमणास, आल्ला अयोध्या रामीरेड्डी और परिमल नत्वानी मैदान में हैं। वहीं, टीडीपी की ओर से वर्ला रामय्या मैदान में हैं। हालांकि, वाईएसआर की ओर से चौथी सीट के लिए परिमल नत्वानी मैदान में हैं, जिन्हें जगन मोहन रेड्डी ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के अनुरोध पर टिकट दिया है।नत्वानी दो टर्म झारखंड से राज्यसभा सदस्य रहे हैं। परिमल नत्वानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की शीर्ष कोर टीम में शामिल हैं।
टॅग्स :संसदभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसवाईएसआर कांग्रेस पार्टीनरेंद्र मोदीअमित शाहअशोक गहलोतराजस्थानझारखंडमध्य प्रदेशकमलनाथज्योतिरादित्य सिंधियादिग्विजय सिंहसचिन पायलटशिबू सोरेनहेमंत सोरेनआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसएम. वेकैंया नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा