लाइव न्यूज़ :

Gandhi Jayanti: बच्चों संग हाथ में झाड़ू थामे प्रधानमंत्री मोदी, गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Updated: October 2, 2024 11:30 IST

Open in App
1 / 6
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को गांधी जयंती के मौके पर राजधानी दिल्ली में आयोजित एक स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लिया और स्वच्छ भारत की भावना को और मजबूत करने के लिए लोगों से इस मुहिम से जुड़ने की अपील की।
2 / 6
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मेरा आप सभी से आग्रह है कि आज आप भी अपने आसपास स्वच्छता से जुड़ी मुहिम का हिस्सा जरूर बनें। आपकी इस पहल से ‘स्वच्छ भारत’ की भावना और मजबूत होगी।’’
3 / 6
उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान को देश में बेहतर स्वच्छता सुविधाएं सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण सामूहिक प्रयास करार दिया और इसे सफल बनाने में योगदान देने वालों को सलाम किया। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गांधी जयंती पर आज अपने युवा साथियों के साथ स्वच्छता आभियान का हिस्सा बना। मेरा आप सभी से आग्रह है कि आज आप भी अपने आसपास स्वच्छता से जुड़ी मुहिम का हिस्सा जरूर बनें।
4 / 6
आपकी इस पहल से ‘स्वच्छ भारत’ की भावना और मजबूत होगी।’’उन्होंने कहा कि आज स्वच्छ भारत के 10 वर्ष पूरे हो रहे हैं, जो भारत को स्वच्छ बनाने और बेहतर स्वच्छता सुविधाएं सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण सामूहिक प्रयास है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन सभी को सलाम करता हूं जिन्होंने इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए काम किया है ।’’ महात्‍मा गांधी के स्‍वच्‍छ भारत के स्‍वप्‍न को पूरा करने के लिए, प्रधानमंत्री मोदी जी ने दो अक्‍टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने इसके सफल कार्यान्वयन के लिए भारत के सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की थी।
5 / 6
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी जयंती के अवसर पर 'स्वच्छता अभियान' में भाग लिया।
6 / 6
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान में भाग लिया।
टॅग्स :नरेंद्र मोदीगाँधी जयंतीयोगी आदित्यनाथRajeev Ranjan
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र