लाइव न्यूज़ :

Mumbai Rains in Pics: मुंबई में भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव से बढ़ी परेशानी, लोगों के घरों में घुसा पानी

By स्वाति सिंह | Published: August 04, 2020 12:01 PM

Open in App
1 / 10
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में देर रात से काफी तेज बारिश हे रही है, जिसके चलते कई इलाकों में पानी भर गया है।
2 / 10
वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार से अगले दो दिन तक भारी बारिश होने की आशंका के चलते बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने मुंबई और राज्य के कुछ अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।
3 / 10
यहां पिछले 10 घंटों में 230 मिमी से ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने चेतावनी जारी की है कि मुंबई में मंगलवार दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर हाइटाइड आने की संभावना है जिसके चलते समुद्र में 4.51 मीटर ऊंची लहरें उठेंगी।
4 / 10
लोगों को सलाह दी गयी है कि वह समुद्र तटों और अन्य निचले इलाकों से दूर रहे। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अनुसार मुंबई में हो रही भारी बारिश का असर यातायात पर भी पड़ रहा है।
5 / 10
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पुणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में आज के लिए भारी बारिश के अपने पूर्वानुमान को बदलकर अत्यधिक भारी बारिश कर दिया है और इसके मद्देनजर आज रेड अलर्ट जारी किया है।
6 / 10
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि अत्यधिक भारी बारिश के पूर्वानुमान का मतलब है कि मुंबई, रायगढ़, ठाणे, पुणे और रत्नागिरी में अगले 24 घंटे में 204.5 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश होगी।
7 / 10
मौसम विभाग ने मछुआरों को भी सलाह दी है कि वे बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण पूर्वी तट पर गहरे समुद्र में नहीं जाएं।
8 / 10
आईएमडी के ओडिशा केंद्र ने कहा कि मंगलवार को बंगाल की उत्तरी खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है। इससे राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने मछुआरों को छह अगस्त तक गहरे समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है क्योंकि 50 किमी प्रति घंटे तक की गति वाली हवाएं चल सकती हैं।
9 / 10
मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है जहां अभी तक मानसून बहुत सक्रिय नहीं रहा है। उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों-दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में उमस भरा मौसम बना हुआ है।
10 / 10
इन राज्यों में पिछले सप्ताह मानसून सक्रिय था। यह अब दक्षिण की ओर बढ़ गया है।
टॅग्स :मुंबई बारिश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMumbai Rains: मुंबई के कुछ हिस्सों में बारिश, गर्मी और प्रदूषण से राहत की उम्मीद, वीडियो देखें

भारतMaharashtra Rains: रायगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी, स्कूल और कॉलेज 19 से 24 जुलाई तक बंद, कर्नाटक के कोडागु में 25 जुलाई तक छुट्टी की घोषणा

भारतमहाराष्ट्र: मुंबई समेत राज्य के 6 जिलों में बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

महाराष्ट्रMumbai Rain: रायगढ़ भूस्खलन में 16 की मौत, 21 लोगों को बचाया, भारी बारिश के कारण बचाव अभियान बंद, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, देखें वीडियो

महाराष्ट्रमुंबई में भारी बारिश बनी आफत; जलभराव के कारण अंधेरी मेट्रो बंद, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

भारत अधिक खबरें

भारतयौन संबंध विवाह के दायरे में हो, अगर दो वयस्क वैवाहिक स्थिति की परवाह किए बिना सहमति से सेक्स बनाते हैं तो कोई गलत बात नहीं, दिल्ली उच्च न्यायालय का फैसला

भारतRavi Kishan On Rahul Gandhi: 'हमारी दीदी स्मृति ईरानी से लड़ते तो मजा आता', राहुल गांधी पर रवि किशन का तंज

भारतCBSE Results 2024: हो जाएं तैयार, 10-12वीं परीक्षा परिणाम 20 मई के बाद घोषित होंगे, सीबीएसई ने दी जानकारी

भारतNarendra Modi In Singhbhum: 'कांग्रेस आपके आरक्षण पर डाका डालकर मुसलमानों को देना चाहते हैं', चुनावी सभा में बोले मोदी

भारतRaebareli Lok Sabha seat: ‘वीवीआईपी’ सीट रायबरेली सुर्खियों में, राहुल गांधी के आने से तापमान चढ़ा, कैसा है समीकरण और क्या है इतिहास