होली 2019: इस साल होली खेलते समय इन खास बातों का रखें ध्यान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 21, 2019 09:51 AM2019-03-21T09:51:50+5:302019-03-21T09:51:50+5:30

Next

पूरे भारत देश होली का यह त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन कई बार होली खेलने में हम इतने मस्त हो जाते है कि बालों का बचाव कैसे करने है, त्वचा पर होली से पहले लोशन लगाना और भी कई तरह की चीजों का ध्यान रखना हम अक्सर भूल जाते हैं।

होली के दिन केमिकल वाले रंगों से बचें, हो सके तो इस होली ऑर्गेनिक गुललाल का ही प्रोग करें।

बच्चों को मार्केट में मिलने वाले केमिकल न खरीदने दें। इसलिए मार्केट में साधारण रंगों की बजाय हर्बल रंग दिलायें।

कृष्ण ने अपना बचपन मथुरा और वृंदावन के पास ब्रजभूमि में बिताया। यहां होली शानदार तरीके से मनाई जाती है और होली का उत्सव एक सप्ताह तक जारी रहता है।

अगर आप होली का एक अलग अनुभव लेना चाहते हैं, तो बरसाना और नंदगांव आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। ऐसा माना जाता है कि कृष्ण अपनी प्रिय राधा के साथ होली खेलने के लिए बरसाना आए थे। सदियों पुरानी परंपराओं का पालन करते हुए, नंदगांव के पुरुष वहां की महिलाओं के साथ होली खेलने के लिए बरसाना जाते हैं।

इस तस्वीर में देख सकतें है कि होली के इस त्यौहार का आनंद किस तरह लिया जा रहा है।

बच्चे इस तस्वीर में होली का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं।