लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनावः पीएम मोदी ने जनता को कहा-धन्यवाद, विक्ट्री साइन दिखाया, जीत के बाद जश्न, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 11, 2020 19:49 IST

Open in App
1 / 12
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार चुनाव में NDA की जीत के बाद जश्न में हिस्सा लेने पार्टी मुख्यालय पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं को विक्ट्री साइन दिखाते हुए।
2 / 12
बिहार चुनाव में NDA की जीत के जश्न के लिए पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया।
3 / 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार चुनाव में NDA की जीत के जश्न के लिए आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने भाजपा मुख्यालय पहुंचे।
4 / 12
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार चुनाव में NDA की जीत के जश्न के लिए आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पार्टी मुख्यालय पहुंचे।
5 / 12
बिहार चुनाव में NDA की जीत के बाद भाजपा मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीघ्र ही पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
6 / 12
हमें बहुत खुशी है कि बिहार की जनता ने एक बार फिर NDA पर भरोसा जताया है। लोगों ने मोदी जी को देखकर वोट किया और नीतीश कुमार जी की साफ छवि का भी हमें फायदा मिला।
7 / 12
कल सम्पन्न हुआ चुनाव केवल बिहार के चुनाव नहीं थे, ये लद्दाख से तेलंगाना और कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश से लेकर मणिपुर तक के उपचुनाव भी थे। इन चुनावों में बिहार समेत जिस तरह की जीत भारत की और बिहार की जनता ने दी है, उसके लिए धन्यवाद।
8 / 12
मैं आज आभार व्यक्त करता हूं महान देश की महान जनता का। धन्यवाद इसलिए नहीं कि उन्होंने चुनावों में भाजपा को इतनी बड़ी सफलता दी है, इसके तो वो हकदार हैं ही। धन्यवाद इसलिए क्योंकि लोकतंत्र के इस महान पर्व को हम सभी ने मिलकर बहुत उत्साह से मनाया है : PM मोदी
9 / 12
कोरोना के इस संकट काल में ये चुनाव कराना आसान नहीं था। लेकिन हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं इतनी सशक्त हैं, पारदर्शी हैं कि इस संकट के बीच भी उन्होंने इतना बड़ा चुनाव कराकर दुनिया को भी भारत के ताकत की पहचान करा दी है :PM मोदी
10 / 12
21वीं सदी के भारत के नागरिक, बार-बार अपना संदेश स्पष्ट कर रहे हैं। अब सेवा का मौका उसी को मिलेगा, जो देश के विकास के लक्ष्य के साथ ईमानदारी से काम करेगा। हर राजनीतिक दल से देश के लोगों की यही अपेक्षा है कि देश के लिए काम करो, देश के काम से मतलब रखो।
11 / 12
भाजपा पूर्व में जीती, मणिपुर में कमल का झंडा फहरा दिया। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम में जीती, गुजरात में जीती। भाजपा को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में विजय प्राप्त हुई। और भाजपा को दक्षिण में कर्नाटका-तेलंगाना में सफलता मिली।
12 / 12
इन चुनाव परिणामों में भाजपा को NDA को अपार जनसमर्थन मिला है। इसके लिए भाजपा, NDA के लाखों कार्यकर्ता भाइयों-बहनों को जितनी बधाई दूं उतनी कम है। मैं हर कार्यकर्ता और उनके परिवार जनों को हृदय से बधाई देता हूं।
टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020नरेंद्र मोदीअमित शाहजेपी नड्डाबिहारनीतीश कुमारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं